न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नगला तराई की रामलीला में पहुंचे सीएम धामी, बोले- भगवान श्रीराम के आदर्शों से ही बनेगा संस्कारवान और सशक्त समाज BIG BREAKING:: अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अदालत से बड़ी राहत, जमानत मंजूर होने के बाद मंगलवार को जिला कारागार से होंगी रिहा BIG BREAKING:: जन समाधान दिवस में उमड़ी शिकायतें, 110 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! डीएम मयूर दीक्षित का सख्त अल्टीमेटम, नवंबर तक बजट खर्च करो, एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी करो! BIG BREAKING:: उत्तराखंड के विकास को मिला 2047 का मेगा रोडमैप! धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’, 28 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने का रखा लक्ष्य BIG BREAKING:: दिवाली से पहले रोडवेज कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मानदेय में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा, 4 नवंबर से मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा; नियमितीकरण की राह भी होगी आसान
Home » राहत » BIG BREAKING:: अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अदालत से बड़ी राहत, जमानत मंजूर होने के बाद मंगलवार को जिला कारागार से होंगी रिहा

BIG BREAKING:: अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अदालत से बड़ी राहत, जमानत मंजूर होने के बाद मंगलवार को जिला कारागार से होंगी रिहा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला कारागार रोशनाबाद में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सोमवार को अदालत से जमानत मिल गई है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने 50 हजार रुपये के पर्सनल बॉन्ड और इतनी ही धनराशि के दो जमानती पेश करने पर उर्मिला की रिहाई के आदेश जारी किए। मंगलवार को जमानती पेश करने के बाद उर्मिला की जेल से रिहाई होगी।

उर्मिला सनावर के खिलाफ पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी दीपिका राठौड़ ने गत 25 अक्तूबर को रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने उर्मिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने, व्हाट्सएप कॉल से रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने और पांच करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया था। उन पर मांगें पूरी नहीं होने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप था। इसके बाद रानीपुर पुलिस ने केस दर्ज करके 25 अक्टूबर की शाम उर्मिला के सहारनपुर स्थित आवास से गिरफ्तार किया।

उन्हें हरिद्वार लाकर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने जमानत देने का विरोध करते हुए कहा कि उर्मिला के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं। जमानत मिलने पर वह इसका दुरुपयोग कर सकती हैं। बचाव पक्ष ने जमानत देने के पक्ष में दलीलें रखीं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने जमानत मंजूर कर ली।

ALSO READ  "उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों के लिए पंजाब नेशनल बैंक का मानवीय संकल्प: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी ₹1 करोड़ की सहायता राशि, राहत और पुनर्वास कार्यों में मिलेगा बड़ा संबल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 2 6 7 8
Users Today : 37
Users Yesterday : 531
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 2 6 7 8
Users Today : 37
Users Yesterday : 531