(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ अपनी एकजुटता दिखाई।
महारैली में कांग्रेस नेता मनोज धनगर, विधायक रवि बहादुर और हाजी फरकान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने देशभर से पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रैली में भागीदारी की।

इस अवसर पर मनोज धनगर ने कहा कि रामलीला मैदान में आयोजित महारैली लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और नागरिक अधिकारों को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कांग्रेसजनों की मौजूदगी ने एकजुटता और आपसी सहभागिता का संदेश दिया। महारैली में लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और आम नागरिकों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर आवाज बुलंद की गई।

गौरतलब है कि इस महारैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी समेत इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। रैली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया गया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।








































Users Today : 275
Users Yesterday : 525
