न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा छापा, दो बेकरी में मिलीं गंभीर खामियां, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-डेयरी दुकानों पर छापेमारी, 5 नमूने सील, दो निर्माण इकाइयों को थमाया नोटिस BIG BREAKING:: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का बड़ा संदेश—‘विविधता हमारी पहचान, एकता हमारी ताकत’, लोक भवन में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प! BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का महाचेकिंग अभियान! 137 वाहनों के चालान, 22 बसों पर कार्रवाई, बिना हेलमेट वालों पर भी चला विभाग का डंडा BIG BREAKING:: हरिद्वार में नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा! एडीएम जितेंद्र कुमार सख्त, नशा मुक्ति केंद्रों का होगा औचक निरीक्षण, स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान, हरकी पैड़ी पर हजारों लोगों ने उठाई झाड़ू, मेलाधिकारी सोनिका ने भी किया श्रमदान
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: दीपावली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा छापा, दो बेकरी में मिलीं गंभीर खामियां, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए

BIG BREAKING:: दीपावली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा छापा, दो बेकरी में मिलीं गंभीर खामियां, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को विभागीय टीम ने सराय रोड स्थित दो बेकरी निर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया। निरीक्षण के दौरान एक बेकरी बिना वैध लाइसेंस के संचालित होती मिली, जबकि दूसरी बेकरी में वेज और नॉनवेज उत्पादों का निर्माण एक ही ओवन में किया जा रहा था। विभाग ने दोनों इकाइयों के खाद्य उत्पादों के निर्माण एवं संग्रह पर रोक लगाते हुए चार विधिक नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान जय आदर्श बेकरी में खाद्य लाइसेंस की वैधता 25 नवंबर 2025 को समाप्त पाई गई। इसके बावजूद संचालक बिना लाइसेंस नवीनीकरण के उत्पादों का निर्माण और बिक्री कर रहा था। बेकरी में खाद्य पदार्थों पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि और आवश्यक लेबलिंग भी नहीं मिली। इसके अलावा साफ-सफाई की स्थिति खराब थी और संचालक पेयजल जांच रिपोर्ट, कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र सहित जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने खुले रस्क और मैदा के नमूने लेकर निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगा दी।

वहीं आदर्श बेकरी में निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं। यहां वेज और नॉनवेज उत्पाद एक ही ओवन में तैयार किए जा रहे थे। दोनों के लिए अलग-अलग निर्माण सेक्शन भी नहीं बनाए गए थे। जांच में वेज और नॉनवेज रस्क एक साथ रखे मिले। इस पर विभागीय टीम ने 400 ग्राम के 56 पैकेट नॉनवेज रस्क गड्ढा खुदवाकर मौके पर ही नष्ट करा दिए। बेकरी में लाइसेंस के अनुरूप व्यवसाय नहीं किए जाने और आवश्यक दस्तावेजों की कमी भी सामने आई।

विभाग ने दोनों बेकरी इकाइयों से कुल चार विधिक नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही आवश्यक लाइसेंस, दस्तावेज, स्वच्छता व्यवस्था और अलग-अलग निर्माण सेक्शन सुनिश्चित होने तक संबंधित गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: बुग्गावाला पुलिस की चेकिंग में खुल गई पोल! पिस्टल और 3 कारतूस लेकर घूम रहा वसीम पहुंचा हवालात, SSP के अभियान ने बिगाड़ा खेल

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि दीपावली के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 5 7 3
Users Today : 733
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 5 7 3
Users Today : 733
Users Yesterday : 731