(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से गुरुवार को लोक भवन में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की वर्तमान कानून-व्यवस्था, आगामी कुंभ मेला-2027 और विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस की तैयारियों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
भेंट के दौरान डीजीपी दीपम सेठ ने राज्यपाल को प्रदेश की कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने आगामी कुंभ मेला-2027 और विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पुलिस विभाग की तैयारियों एवं सुरक्षा रणनीति की जानकारी दी। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन तथा आगामी 6 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर परेड की तैयारियों के संबंध में भी विस्तार से बताया।

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम, नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को लगातार सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
राज्यपाल ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी बल दिया।









































Users Today : 709
Users Yesterday : 1019
