न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी संग पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सड़कों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, कैमरों से होगी निगरानी! BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास को बड़ी रफ्तार! ₹758 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं समेत पांच प्रस्तावों पर मुहर, कुंभ-2027 की सफाई व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ मंजूर
Home » बैठक » BIG BREAKING:: हरिद्वार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सड़कों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, कैमरों से होगी निगरानी!

BIG BREAKING:: हरिद्वार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सड़कों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, कैमरों से होगी निगरानी!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सड़कों को सुरक्षित बनाने तथा यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए विभिन्न विभागों की समन्वित भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी एवं परिणामपरक कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान कर उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देशन दिये।

बैठक में सड़कों का थर्ड पार्टी रोड सेफ्टी ऑडिट कराए जाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि स्वतंत्र तकनीकी मूल्यांकन के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी कमियों की पहचान कर सुधारात्मक कार्य किए जा सकें। दुर्घटनाओं की आशंका वाले स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने पर भी चर्चा हुई।

यातायात नियमों के उल्लंघन तथा दुर्घटना संभावित स्थलों की प्रभावी निगरानी के लिए कैमरों एवं अन्य डिजिटल माध्यमों से निगरानी बढ़ाने पर बल दिया गया। साथ ही, सड़कों एवं सड़क किनारे यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित विभागों की समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता रेखांकित की गई।

बैठक में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा के पालन और सुरक्षित वाहन संचालन का संदेश अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

ALSO READ  “शिवालिक नगर पालिका की ऐतिहासिक बोर्ड बैठक: जनहित में 241 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 47 करोड़ के मेगा बजट से विकास को मिलेगी रफ्तार”

बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक शेट, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग डी.पी. सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार निखिल शर्मा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), हरिद्वार सुश्री नेहा झा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), रुड़की जितेन्द्र चन्द तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), रुड़की कृष्ण चन्द्र सहित पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 3 8 1
Users Today : 272
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 3 8 1
Users Today : 272
Users Yesterday : 1019