न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » बैठक » “शिवालिक नगर पालिका की ऐतिहासिक बोर्ड बैठक: जनहित में 241 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 47 करोड़ के मेगा बजट से विकास को मिलेगी रफ्तार”

“शिवालिक नगर पालिका की ऐतिहासिक बोर्ड बैठक: जनहित में 241 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 47 करोड़ के मेगा बजट से विकास को मिलेगी रफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार) में रोशनाबाद। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर की बोर्ड बैठक अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा, अधिशासी अधिकारी तारीख खान, पालिका के समस्त सभासदगण एवं पालिका स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया।बोर्ड बैठक में मुख्यतः वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट, निर्माण सम्बन्धी कार्य एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण आदि विषयों पर चर्चा की गई। जिसके अन्तर्गत नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के विकास कार्य के लिए अनुमानित 47 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।इसके अतिरिक्त 241 प्रस्ताव जनहित में पारित किए गए हैं। बैठक में सभी प्रस्ताव सभी सभासदों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पारित हुए।

बोर्ड बैठक में नगर पालिका क्षेत्र में पॉलीथीन के प्रतिबंध, क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, पथ प्रकाश, संपूर्ण स्वच्छता को लेकर विशेष योजना बनाकर उसे सख्ती से क्रियान्वित करने का संकल्प लिया गया।

अधिशासी अधिकारी खान नेबाइट की वर्ष की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्होंने कहा है कि नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर लगातार विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर में स्वच्छता अभियान लगातार गति पकड़े हुए हैं।

बैठक के अंत में बैठक में उपस्थित पालिका अध्यक्ष द्वारा एवं सभी सदस्यों व कर्मचारियों द्वारा पालिका के 02 सभासदों के परिजनों के देहांत पर दिवंगतों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया, जिसके पश्चात अध्यक्ष द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सभासदों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।

ALSO READ  ???? डॉ. संजीवा रेड्डी और राजबीर चौहान के नेतृत्व में इंटक की बड़ी बैठक सम्पन्न — भेल कर्मचारियों के पीपी भुगतान और समस्याओं पर बनी ठोस रणनीति ????

बैठक में सभासद वीरेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, नूतन बर्मा, हरिओम, शीतल पुंडीर, बृजलेश , अमरदीप सिंह, डॉ राजकुमार, राधेश्याम कुशवाहा , रमेश पाठक, अरुणा देवी , गरिमा सिंह , दीपक नौटियाल सहित सभी सभासद व पालिका कर्मी लेखा लिपिक अमित अग्रवाल, पर्यावरण पर्यवेक्षक रजत मित्तल, कनिष्ठ सहायक सचिन कंडवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737