न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को चमकाने की मुहिम तेज, डीएम मयूर दीक्षित की अपील—जनता बने स्वच्छता अभियान की ताकत! BIG BREAKING:: हरिद्वार में मत्स्य पालन से रोजगार बढ़ाने पर जोर, सजावटी मछलियों के कारोबार को मिलेगा बढ़ावा BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में प्रशासन का बड़ा एक्शन, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान BIG BREAKING:: गैरसैंण सत्र में धामी सरकार का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास से लेकर पंचायतों तक खुलेगा अतिरिक्त धन का रास्ता BIG BREAKING:: लोक भवन की कार्यप्रणाली में आएगा बदलाव! राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सख्त, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में सजेगा सनातन संस्कृति का महाकुंभ! स्वामी रामदेव बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदू दर्शन का वैश्विक उद्घोष बनेगा प्राच्यविद्या सम्मेलन
Home » घोषित » BIG BREAKING:: बाबा केदारनाथ समेत पंचकेदार के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित, 11 नवंबर को केदारनाथ धाम के होंगे कपाट बंद; तुंगनाथ-मद्महेश्वर की डोली यात्रा का कार्यक्रम जारी

BIG BREAKING:: बाबा केदारनाथ समेत पंचकेदार के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित, 11 नवंबर को केदारनाथ धाम के होंगे कपाट बंद; तुंगनाथ-मद्महेश्वर की डोली यात्रा का कार्यक्रम जारी

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रप्रयाग । शीतकाल के लिए पंचकेदार मंदिरों के कपाट बंद होने का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट 11 नवंबर को भाई दूज के दिन प्रातः 8:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 नवंबर को श्री केदारनाथ की चल-विग्रह डोली केदारनाथ धाम से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु रामपुर पहुंचेगी। 12 नवंबर को रामपुर से प्रातः प्रस्थान कर फाटा, नारायणकोटी होते हुए रात्रि विश्राम हेतु श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। अगले दिन 13 नवंबर को चल-विग्रह डोली प्रातः 8:30 बजे प्रस्थान कर अपने शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी तथा पूर्व परंपरा के अनुसार अपने गद्दी स्थल पर विराजमान होंगी।

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ के कपाट 06 नवंबर को बंद होंगे

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट आगामी शीतकाल हेतु 06 नवंबर को पूर्व परंपरा के अनुसार बंद कर दिए जाएंगे। भगवान श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली यात्रा तुंगनाथ मंदिर से श्री मक्कूमठ तक के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि श्री तुंगनाथ की उत्सव डोली यात्रा 06 नवंबर को श्री तुंगनाथ मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु चोपता पहुंचेगी। अगले दिन 07 नवंबर को डोली चोपता से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु भनकुन (गुफा) पहुंचेगी। 08 नवंबर को उत्सव डोली भनकुन गुफा से प्रस्थान कर अपने शीतकालीन गद्दी स्थल श्री मक्कूमठ मंदिर में पहुंचेगी।

इसके साथ ही आगामी शीतकाल हेतु भगवान श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट परंपरा के अनुसार बंद कर दिए जाएंगे। शीतकाल के दौरान भगवान तुंगनाथ जी की पूजा-अर्चना श्री मक्कूमठ स्थित शीतकालीन गद्दी स्थल पर ही की जाएगी।

ALSO READ  भारी बारिश के रेड अलर्ट पर हरिद्वार में 6 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, आदेश का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

श्री मद्महेश्वर के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे

भगवान श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे। श्री मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली 16 नवंबर को मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु अपने प्रथम पड़ाव ग्राम गौंडार पहुंचेगी। 17 नवंबर को गौंडार से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु द्वितीय पड़ाव रांसी स्थित राकेश्वरी देवी मंदिर पहुंचेगी तथा 18 नवंबर को यहां से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु ग्राम गिरिया पहुंचेगी। इसके अगले दिन 19 नवंबर को प्रातः प्रस्थान कर अपराह्न पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में प्रवेश करेगी। इस अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं द्वारा मद्महेश्वर जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 5 0 9
Users Today : 836
Users Yesterday : 497
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 5 0 9
Users Today : 836
Users Yesterday : 497