न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » घोषित » भारी बारिश के रेड अलर्ट पर हरिद्वार में 6 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, आदेश का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

भारी बारिश के रेड अलर्ट पर हरिद्वार में 6 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, आदेश का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार ज़िले में 6 अगस्त 2025 (बुधवार) को सभी प्रकार के स्कूल—सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 5 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे जारी रेड अलर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों के भीतर ज़िले में भारी से अति भारी वर्षा, तेज़ तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इस खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(2) के तहत यह निर्णय लिया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।सभी तहसील एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित विद्यालय या संस्था के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 9 3
Users Today : 38
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 9 3
Users Today : 38
Users Yesterday : 523