(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में बहादराबाद थाना पुलिस ने गौकशी के एक मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुस्तफाबाद में दबिश देकर दोनों आरोपियों को उनके घर से हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहरबान उर्फ चांदी और आजम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मुस्तफाबाद के जंगल क्षेत्र में गौकशी से जुड़े मामले में वांछित चल रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 की रात उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज पुलिस टीम के साथ चौकी शान्तरशाह पहुंचे थे। इसी दौरान चेतक-30 के कर्मचारियों ने सूचना दी कि ग्राम मुस्तफाबाद के जंगल क्षेत्र में गौकशी करने के मामले में वांछित दो आरोपी अपने घरों पर मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपियों के घरों पर दबिश दी।

इस दौरान पुलिस ने मेहरबान उर्फ चांदी पुत्र हाकम, उम्र 30 वर्ष, तथा आजम पुत्र असलम, उम्र 30 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में थाना बहादराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 239/26 के तहत गोवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 में अभियोग दर्ज है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल शाह आलम, कांस्टेबल चन्दन चौहान और होमगार्ड कासिफ शामिल रहे।








































Users Today : 245
Users Yesterday : 497
