न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा! तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई, 35 चालान और 2 बसें सीज BIG BREAKING:: हरिद्वार में आंधी-तूफान का कहर! ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबीं दो गाड़ियां; टल गया बड़ा हादसा BIG BREAKING:: कुंभ मेले की तैयारियों में रातभर एक्शन मोड में डीएम मयूर दीक्षित, हरकी पैड़ी के घाटों और मंदिरों का सौंदर्यीकरण दीपावली से पहले पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनता और जनप्रतिनिधियों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश BIG BREAKING:: परमात्मा के एहसास से जीवन में जागेगी निरंतर आध्यात्मिक चेतना, प्रेम-भक्ति और मानव एकत्व का सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया दिव्य संदेश BIG BREAKING:: देहरादून में गैस सिलेंडरों के अवैध कारोबार पर बड़ा एक्शन, 104 सिलेंडर जब्त, दो गिरफ्तार; होटल-रेस्टोरेंटों में भी छापेमारी से मचा हड़कंप
Home » Uncategorized » BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा! तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई, 35 चालान और 2 बसें सीज

BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा! तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई, 35 चालान और 2 बसें सीज

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा लग्जरी बसों के विरुद्ध चलाया जा रहा विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा एवं परिवहन कर अधिकारी सुश्री वरुणा सैनी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न उल्लंघनों में 35 चालान किए गए तथा 02 बसों को सीज किया गया।

पड़ोसी राज्यों में हाल में हुई बस दुर्घटनाओं के दृष्टिगत अभियान में यात्री सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। जनपद में प्रवेश करने वाली लग्जरी बसों की सघन जाँच के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि उनका संचालन निर्धारित मानकों एवं परमिट की शर्तों के अनुरूप हो।

चेकिंग के दौरान बसों के पंजीयन, फिटनेस, परमिट, बीमा एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ-साथ निर्धारित क्षमता के अनुरूप संचालन तथा अनधिकृत परिवर्तन जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। यात्री सुरक्षा से जुड़े तकनीकी मानकों के अनुपालन की जाँच पर भी जोर दिया जा रहा है।

बस संचालकों एवं चालकों को निर्देशित किया गया कि वे वाहनों के आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें तथा सुरक्षा मानकों और परमिट की शर्तों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। यात्रियों की सुरक्षा को प्रभावित करने वाली कमियों अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग द्वारा यह विशेष अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा। अभियान का उद्देश्य बसों का सुरक्षित एवं नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करना तथा दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।

ALSO READ  थाना बुग्गावाला की बड़ी कार्रवाई: जंगल में शिकार की फिराक में घूम रहे तीन संदिग्ध दबोचे, देशी बंदूक व कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 8 1 1
Users Today : 328
Users Yesterday : 682
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 8 1 1
Users Today : 328
Users Yesterday : 682