न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल!

BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक के हरिद्वार पहुंचने पर शिवालिक नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता सुरेंद्र ठाकुर ने बताया रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक स्थिति, संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस चर्चा को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी के सामने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को सक्रिय करने और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की चुनौती है।

डॉ. रागिनी नायक के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। वहीं, सुरेंद्र ठाकुर के साथ हुई चुनावी चर्चा ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की आगामी रणनीति को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

अब देखना होगा कि कांग्रेस आगामी दिनों में क्षेत्र में अपनी चुनावी तैयारियों को किस तरह आगे बढ़ाती है और संगठन को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाती है।

ALSO READ  “पतंजलि योगपीठ में धनगर समाज का बढ़ा मान-सम्मान, आचार्य बालकृष्ण ने छोटे भाई जीतू बघेल के नए गीत ‘भारत की अभिमान अहिल्या’ की खुलकर की प्रशंसा, समाज के युवाओं को बताया देश की असली ताकत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 3 6
Users Today : 10
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 3 6
Users Today : 10
Users Yesterday : 1035