न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सीएम धामी ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन को दी बधाई, बोले— उनके अनुभवों से उत्तराखण्ड को मिलेगा लाभ BIG BREAKING:: हरिद्वार में गजब खेल! नदी बनी दवाइयों का डस्टबिन, एक्सपायरी दवाएं फेंककर कंपनी गायब, जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई अब तक ‘एक्सपायर’! BIG BREAKING:: रुड़की में गीता धामी का नारी शक्ति पर जोर, मनीषा बत्रा से मुलाकात; ‘रंगीलो रास’ में संस्कृति और महिला सम्मान का दिखेगा भव्य संगम! BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस के दो उपनिरीक्षकों पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज, SSP नवनीत सिंह की जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई BIG BREAKING:: धामी का बड़ा दांव! चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, ₹20.55 करोड़ की 5 योजनाओं से स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार BIG BREAKING:: हरिद्वार में ऑटो-विक्रम वालों की मनमानी पर ब्रेक! सड़क को समझ रखा था स्टैंड, अब चालान से होगा सामना!
Home » प्लान » BIG BREAKING:: दशहरे पर हरिद्वार में ट्रैफिक का ‘महाडायवर्जन’! घर से निकलने से पहले देख लें पुलिस का प्लान, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान

BIG BREAKING:: दशहरे पर हरिद्वार में ट्रैफिक का ‘महाडायवर्जन’! घर से निकलने से पहले देख लें पुलिस का प्लान, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।दशहरा पर्व और रावण दहन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिद्वार यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। शहर में बीएचईएल के सेक्टर-1 और सेक्टर-4, ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू मैदान और मोतीचूर पार्किंग मैदान समेत विभिन्न मेला स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। इन क्षेत्रों में कुछ मार्गों पर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, जबकि श्रद्धालुओं और वाहन चालकों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, सामान्य परिस्थितियों में यातायात पहले की तरह संचालित रहेगा। हालांकि, मेला क्षेत्रों में भीड़ का दबाव बढ़ने पर उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। ऐसे में दशहरा मेले में जाने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले निर्धारित मार्गों और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

सेक्टर-4 बीएचईएल में बदलेगा यातायात

सेक्टर-4 बीएचईएल में सिडकुल की ओर से आने वाले वाहन सेक्टर-4 से सिविल अनुरक्षण सेक्टर-3 और स्वर्ण जयंती पार्क होते हुए भगत सिंह चौक तथा रानीपुर मोड़ की ओर जाएंगे। वहीं, रानीपुर मोड़ और भगत सिंह चौक से आने वाले वाहन स्वर्ण जयंती पार्क, सिविल अनुरक्षण सेक्टर-3 और सेक्टर-4 चौक होते हुए सिडकुल व रोशनाबाद की ओर भेजे जाएंगे।

सेक्टर-4 चौक से स्वर्ण जयंती पार्क चौक तथा शॉपिंग सेंटर से सेक्टर-4 चौक के बीच सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग पर केवल आपातकालीन वाहनों को अनुमति होगी। वाहनों की पार्किंग सिविल अनुरक्षण सेक्टर-3 और स्वर्ण जयंती पार्क के सामने खाली मैदान में की जाएगी। यहां लगभग 300 वाहनों की पार्किंग क्षमता है।

ALSO READ  "साइबर ठगों पर अब सबसे बड़ा वार! RBI और उत्तराखण्ड पुलिस ने बनाया 24×7 एक्शन प्लान, ठगी की रकम तुरंत होगी फ्रीज!"

सेक्टर-1 बीएचईएल में भी प्रतिबंध

सेक्टर-1 चौक से स्टेट बैंक तिराहे के बीच सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। केवल आपातकालीन वाहनों को आने-जाने की अनुमति होगी। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर-2 और मानव संसाधन विकास केंद्र के सामने खाली मैदान में कराई जाएगी। इन दोनों निर्धारित पार्किंग स्थलों की कुल क्षमता लगभग 400 वाहन बताई गई है।

जटवाड़ा पुल से नहर पटरी पर नहीं जा सकेंगे वाहन

ज्वालापुर क्षेत्र में जटवाड़ा पुल चौक से नहर पटरी की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रानीपुर झाल नहर पटरी की ओर से आने वाले वाहनों को रेगुलेटर पुल के समीप पार्क कराया जाएगा। इस पार्किंग स्थल की क्षमता लगभग 150 वाहनों की है। वाहन चालकों को प्रतिबंधित मार्ग पर जाने के बजाय निर्धारित पार्किंग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

चमगादड़ टापू और दूधाधारी क्षेत्र में विशेष व्यवस्था

चमगादड़ टापू मैदान में दशहरा आयोजन के दौरान जयराम मोड़ से भीमगोड़ा की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। भीमगोड़ा और हाईवे की ओर से आने वाले वाहनों को हनुमान वाटिका से चमगादड़ टापू के पिछले हिस्से में पार्क कराया जाएगा। यहां करीब 400 वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था की गई है।

वहीं, मोतीचूर पार्किंग मैदान यानी दूधाधारी मैदान के आसपास मोतीचूर रेलवे स्टेशन तिराहे से दूधाधारी तिराहे के बीच वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। दूधाधारी तिराहे से खड़खड़ी और सूखी नदी तिराहे से दूधाधारी तिराहे की ओर ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा नहीं चल सकेंगे। प्रतिबंधित ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा को दूधाधारी से हाईवे तथा सूखी नदी तिराहे से पावनधाम की ओर भेजा जाएगा।

ALSO READ  BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर!

खड़खड़ी की ओर से आने वाले वाहनों को मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास सड़क के दोनों ओर और हाईवे की ओर से आने वाले वाहनों को दूधाधारी फ्लाईओवर के नीचे खाली स्थान पर पार्क कराया जाएगा। इस क्षेत्र में लगभग 400 वाहनों की पार्किंग क्षमता निर्धारित की गई है।

हरिद्वार पुलिस की वाहन चालकों से अपील

यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने, प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचने और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। सड़क किनारे वाहन खड़ा नहीं करने को कहा गया है, ताकि यातायात बाधित न हो। साथ ही आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

हरिद्वार पुलिस ने कहा कि दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है। श्रद्धालु यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें, जिससे मेले के दौरान जाम की स्थिति से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 2 7 0 7
Users Today : 27
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 2 7 0 7
Users Today : 27
Users Yesterday : 672