न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पांच गांवों में गूंजा योग और मंत्रों का जयघोष! पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जगाई स्वस्थ जीवन की अलख, यज्ञ-आहुतियों के साथ योग शिविरों का भव्य समापन BIG BREAKING:: ऋषिकेश में बजेगा ‘द बीटल्स’ का ग्लोबल डंका! ऑस्कर विजेता सैम मेंडेस की फिल्म की होगी शूटिंग, धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड बनेगा इंटरनेशनल फिल्म हब BIG BREAKING:: नशे की ऐसी तलब कि बना डाला पत्रकार का घर निशाना! चार लाख उड़ाए, पुलिस ने पकड़ा तो 1.20 लाख की निकली ‘जेबखर्ची’! BIG BREAKING:: मसूरी की वादियों में अक्षय कुमार, सीएम धामी से मुलाकात में उत्तराखण्ड की फिल्म इंडस्ट्री को लेकर हुई बड़ी चर्चा! BIG BREAKING:: एक गाय से डेयरी कारोबार, 10 करोड़ का स्टार्टअप और जर्मनी तक पहुंची उत्तराखंड की बेटी! धामी के संवाद में गूंजा युवाओं की कामयाबी का दमदार संदेश BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में बड़ा एक्शन! पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने 4 घंटे तक किए सवाल-जवाब
Home » समापन » BIG BREAKING:: पांच गांवों में गूंजा योग और मंत्रों का जयघोष! पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जगाई स्वस्थ जीवन की अलख, यज्ञ-आहुतियों के साथ योग शिविरों का भव्य समापन

BIG BREAKING:: पांच गांवों में गूंजा योग और मंत्रों का जयघोष! पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जगाई स्वस्थ जीवन की अलख, यज्ञ-आहुतियों के साथ योग शिविरों का भव्य समापन

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। स्वामी रामदेव जी एवं आचार्य बालकृष्ण जी के योगमय जीवन के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पतंजलि विश्वविद्यालय की ओर से बहादराबाद क्षेत्र के पांच गांवों में आयोजित चार दिवसीय निःशुल्क योग शिविरों का रविवार को यज्ञ, मंत्रोच्चार और सामूहिक संकल्प के साथ समापन हुआ। 15 से 18 अक्टूबर तक चले इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को योग, प्राणायाम, आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।साध्वी डॉ. देवप्रिया जी की प्रेरणा एवं स्वामी आर्षदेव जी के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य भारतीय ऋषि परंपरा के स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान को ग्रामीण समुदाय तक पहुंचाना रहा। शिविर खेड़ली के आदर्श इंटर कॉलेज, बहादराबाद की वात्सल्य वाटिका, अहमदपुर के नए पंचायत भवन, बोंगला के आर्य इंटर कॉलेज तथा रुहालकी के आर्य समाज मंदिर में आयोजित किए गए।पतंजलि विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। साथ ही प्राणायाम की सही विधियों, एक्यूप्रेशर के महत्वपूर्ण बिंदुओं और आयुर्वेद की उपयोगिता की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने नियमित योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।शिविरों के संचालन में योग विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों प्रियंका, शिवांशी, आईना, ईश्वरी, भक्ति, स्नेहा, अभिषेक, जतिन, अनन्या एवं हरि ने अपनी टीमों के साथ सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय ग्रामीणों और सहयोगकर्ताओं ने भी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस अवसर पर योग विज्ञान विभाग के डीन प्रो. डॉ. कृष्णन चांडक, समन्वयक डॉ. आरती पाल तथा संकाय सदस्यों डॉ. सचिन भारद्वाज, डॉ. अंजली, डॉ. गुरमीत और डॉ. महिम तिवारी सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।समापन अवसर पर ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर जनकल्याण, सामाजिक सद्भाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस पहल ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और विद्यार्थियों में सेवा-भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ALSO READ  रुद्रप्रयाग में 31 दिवसीय महिला वस्त्र टेलरिंग प्रशिक्षण का हुआ सफल समापन — तीनों विकास खण्डों की 32 प्रतिभाशाली ग्रामीण युवतियां आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं, मुख्य विकास अधिकारी ने किया उत्साहवर्धन और कहा- स्वरोजगार ही सशक्त भविष्य की असली चाबी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 9 4 8
Users Today : 557
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 9 4 8
Users Today : 557
Users Yesterday : 737