न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी! BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: दिल्ली में CBI अधिकारियों से मिले माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार पुलिस और LIU का सड़कों पर ‘एक्शन मोड’, चोर-उचक्के रहें होशियार, SSP की पैनी नजर से बचना मुश्किल! BIG BREAKING:: हरिद्वार के होटल शांति हेरिटेज में बड़ा खुलासा: एक्सपायरी दूध-ब्रेड से बन रहा था खाना, 120 किलो बिना लेबल वाला आटा सीज! BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न
Home » प्रेस वार्ता » BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!

BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पूर्व न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार कमेटी के मुख्य राष्ट्रीय संयोजक आनंद वर्धन ने प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आमजन को कानून के अधिकारों के प्रति जागरूक करना ही उद्देश्य है। जागरूकता के अभाव में आम आदमी अपनी बात कहने से हिचकिचाता है और न्याय पाने के लिए उसे भटकना पड़ता है। संविधान की जानकारी न होने के अभाव में न्याय पाना मुश्किल हो जाता है। प्रैसवार्ता के दौरान पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्द्धन ने राष्ट्रीय मानव अधिकार कमेटी के सदस्यों की घोषणा भी की और कहा कि कमेटी के सदस्य लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ट्रेन, बस का संचालन रोकने और बेरीकेट लगाने से आम आदमी के अधिकारों का हनन होता है। जनता के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। आम आदमी को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बुद्धि, विवेक, ज्ञान से ही समाज को जागृत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को न्याय पाने का अधिकार है। संगठन लगातार कानूनी अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही राज्यपाल से भेंट कर हाईकोर्ट की बेंच हरिद्वार या देहरादून में स्थापित करने की मांग भी की जाएगी। इस दौरान नेपाल सिंह कश्यप, चंदन कुमार शर्मा, डॉ.रीना सिंह, अजय कुमार, कंचन भंडारी आदि भी मौजूद रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:: कुंभकार समाज ने भरी हुंकार: विकास की मुख्यधारा से जोड़ो, राजनीतिक हिस्सेदारी भी करो सुनिश्चित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 0 7 1
Users Today : 417
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 0 7 1
Users Today : 417
Users Yesterday : 951