न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » Uncategorized » BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट!

BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर सिडकुल क्षेत्र के महादेवपुरम एवं शिवम विहार कॉलोनी, काला गेट स्थित होलसेल एवं खाद्य कारोबारियों और सप्लाई वाहनों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महादेवपुरम स्थित शैलेष प्रोविजन स्टोर में खुला कुट्टू का आटा संग्रहित कर बिक्री के लिए रखा पाया गया। आटे के बैग पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से कुट्टू के आटे का एक नमूना लिया तथा शेष 5 किलो आटे को नष्ट करा दिया।इसी दौरान महादेवपुरम क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक हर्षित अवस्थी को प्लास्टिक बैग में रखकर 10 किलो खुला कुट्टू का आटा सप्लाई करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में चालक ने बताया कि ई-रिक्शा के मालिक एवं कुट्टू आटे के सप्लायर शिवम विहार कॉलोनी, काला गेट, सिडकुल स्थित महादेव ट्रेडर्स के मालिक पंकज कुमार पुत्र श्री रोहिताश हैं।

इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम चालक हर्षित अवस्थी को साथ लेकर महादेव ट्रेडर्स पहुंची और प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। यहां से भी कुट्टू के आटे का एक नमूना लिया गया। इसके उपरांत मौके पर शेष 8 किलो खुले कुट्टू के आटे को गड्ढे में दबाकर नष्ट कराया गया। इस प्रकार दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 13 किलो कुट्टू का आटा नष्ट कराया गया।खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करने तथा निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि अंकित किए बिना खुले कुट्टू के आटे की बिक्री करने के मामले में महादेवपुरम स्थित शैलेष प्रोविजन स्टोर के मालिक शैलेष कुमार पुत्र राम ईश्वर और शिवम विहार कॉलोनी, काला गेट स्थित महादेव ट्रेडर्स के मालिक पंकज कुमार के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर कराया जा रहा है।

ALSO READ  "हरिद्वार को मिला नया नेतृत्व: मयूर दीक्षित बने जिलाधिकारी, पारदर्शी प्रशासन की उम्मीद"

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 6 5 0
Users Today : 171
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 6 5 0
Users Today : 171
Users Yesterday : 522