(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून।पितृ पक्ष के अंतिम दिवस पितृ विसर्जन अमावस्या के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए तर्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सनातन परंपरा में पितरों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता के महत्व को रेखांकित किया।
मुख्यमंत्री ने पूर्वजों को नमन करते हुए कहा कि हमारे पूर्वज हमारी जड़ों, संस्कारों और जीवन-मूल्यों के आधार हैं। उनके द्वारा दिए गए संस्कार और आदर्श हमें जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है।
पितृ विसर्जन अमावस्या के दिन पूर्वजों के निमित्त तर्पण और प्रार्थना करने की विशेष धार्मिक मान्यता है। यह अवसर अपने पूर्वजों के योगदान को याद करने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि पूर्वजों का स्नेह, पुण्य और आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे। उन्होंने इस पावन अवसर पर पूर्वजों के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हुए भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों के संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित किया।








































Users Today : 421
Users Yesterday : 632






