न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे CM धामी, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर टेका मत्था, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती वर्ष पर हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, धनौरी में समरसता संकल्प यात्रा में करेंगे प्रतिभाग; प्रशासन अलर्ट! BIG BREAKING:: रुड़की की कमान अब IAS गौरी प्रभात के हाथों में, नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संभाला कार्यभार! BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल! ‘VIP’ राज खोलने की जांच के लिए गांधीनगर रवाना हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पॉलीग्राफ-नार्को टेस्ट की तैयारी BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती पर धानौरी में सीएम धामी की सभा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा BIG BREAKING:: “शिक्षक खुद बनें नैतिकता की मिसाल, विद्यार्थियों को संस्कार और अनुशासन की राह दिखाएं” — गणेश जोशी
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:: सीएम धामी से मिले नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, उत्तराखंड के विकास को लेकर जताई उम्मीद

BIG BREAKING:: सीएम धामी से मिले नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, उत्तराखंड के विकास को लेकर जताई उम्मीद

(शहजाद अली हरिद्वार)देहारादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्री दिनेश आर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री आर्य अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से संसद में उत्तराखण्ड की जनभावनाओं और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री आर्य प्रदेश के विकास को नई गति देने तथा राज्य की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने श्री आर्य के सफल एवं उज्ज्वल संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके प्रयासों से उत्तराखण्ड के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

ALSO READ  BIG BREAKING:दिल्ली में कुमारी शैलजा से मिले मनोज धनगर, संगठन की मजबूती और जनमुद्दों पर हुआ मंथन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 2 7 6
Users Today : 383
Users Yesterday : 660
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 2 7 6
Users Today : 383
Users Yesterday : 660