न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » निर्देश » “सिरचन्दी में विकास कार्यों को मिली गति, जिलाधिकारी ने दिए गुणवत्ता व समयबद्धता के निर्देश”

“सिरचन्दी में विकास कार्यों को मिली गति, जिलाधिकारी ने दिए गुणवत्ता व समयबद्धता के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर (सिरचन्दी)। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने विकासखंड भगवानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरचन्दी का दौरा कर मनरेगा योजना के तहत बन रहे तालाब और निर्माणाधीन पंचायत भवन का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्धता और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण के उद्देश्य से बनाए जा रहे तालाब का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से होना चाहिए।

साथ ही, तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए रेलिंग और इंटरलॉकिंग का कार्य भी शीघ्र और अच्छे ढंग से किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि इन कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पंचायत भवन निर्माण की स्थिति का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम विकास की आधारशिला पंचायत भवन होता है।

लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसलिए इसका निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप, बेहतर सामग्री से और समयसीमा के भीतर पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने भवन परिसर में पेड़-पौधे लगाने और टाइल्स कार्य को भी सुंदरता के साथ करने के निर्देश दिए।

गुणवत्ता व समयबद्धता से पूरे हों विकास कार्य : जिलाधिकारी

खंड विकास अधिकारी भगवानपुर ने जानकारी दी कि लगभग 13 बीघा भूमि में बन रहे तालाब की लागत 14 लाख रुपए है, जबकि पंचायत भवन का निर्माण 18 लाख की लागत से राज्य सेक्टर, 15वें वित्त आयोग और मनरेगा के तहत किया जा रहा है।

खंड विकास अधिकारी भगवानपुर ने जानकारी दी कि लगभग 13 बीघा भूमि में बन रहे तालाब की लागत 14 लाख रुपए

निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक केएन तिवारी, ग्राम प्रधान अरविंद व अन्य अधिकारी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

ALSO READ  साहिल बिष्ट हत्याकांड पर सख़्त हुए CM धामी, हरियाणा CM सैनी से की कड़क बात – बोले, अपराधी बचेंगे नहीं, परिवार को मिलेगा पूरा न्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 5 7
Users Today : 31
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 5 7
Users Today : 31
Users Yesterday : 1035