न्यूज़ फ्लैश
“रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का बड़ा शिकंजा! नारसन ब्लॉक में 35 हजार की घूस लेते PRD अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप” “मृतक को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार; बाकी फरार” “सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम का बड़ा एक्शन! 24 घंटे में नालियां साफ, डिवाटरिंग शुरू—लापरवाही पर सख्त चेतावनी; न्यूकैंट रोड पर अवैध पार्किंग-अतिक्रमण पर भी चला प्रशासन का डंडा” “होटल-रेस्टोरेंटों में खाद्य सुरक्षा टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थ मिले—07 नमूने जांच को भेजे, कई संचालकों को नोटिस” “स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा एक्शन: 31 मार्च 2027 तक सभी जिला अस्पताल होंगे NABH प्रमाणित, 24×7 डायलिसिस और जल्द शुरू होगा किडनी ट्रांसप्लांट” “117 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा: टीएचडीसी टनल से सभी श्रमिक बाहर, 12 की बची जान तो 10 की मौत से पसरा मातम”
Home » लाश » “दरिंदगी की हद पार करने वाले रजत का गंगनहर में मिला शव — अपराध की दर्दनाक कहानी का खौफनाक अंत”

“दरिंदगी की हद पार करने वाले रजत का गंगनहर में मिला शव — अपराध की दर्दनाक कहानी का खौफनाक अंत”

(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल।हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में महिला के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी रजत का शव गंगनहर से बरामद हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 मई 2025 को थाना सिडकुल में सोनू कुमार, निवासी कुतुबपुर, मुजफ्फरनगर (वर्तमान निवासी शांतर शाह, बहादराबाद, हरिद्वार) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 मई को अभियुक्त रजत (पुत्र सतपाल, निवासी सहदेवपुर, थाना पथरी, हरिद्वार) ने उसकी 35 वर्षीय बहन मीनाक्षी को बाजार से जबरन उठाकर अपने कमरे में ले जाकर बलात्कार किया। विरोध करने पर रजत ने पीड़िता की आंखों में मिर्च डाल दी और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। उसने पीड़िता के जननांग पर धारदार हथियार से हमला भी किया।

इस संबंध में थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 234/25 धारा 118(2), 64(2)(एल), 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था और पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।

19 मई 2025 को कोतवाली रुड़की क्षेत्र अंतर्गत गंगनहर से एक अज्ञात शव बरामद हुआ, जिसकी शिनाख्त रजत के ताऊ मेघराज और शीशपाल ने की। शव की पहचान अभियुक्त रजत के रूप में की गई है।

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या थी या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 9 6 0
Users Today : 505
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 9 6 0
Users Today : 505
Users Yesterday : 523