न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी BIG BREAKING:: जनसंवाद यात्रा में सियासी गर्माहट! अफजलगढ़ में हरीश रावत से प्रीतम सिंह की आत्मीय मुलाकात, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: धनौरी में बड़ा हादसा! शौचालय का हिस्सा भरभराकर गिरा, मलबे में दबा पीएसी जवान—रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान BIG BREAKING:: 120 साल की गौरवशाली परंपरा फिर हुई जीवंत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा ज्वालापुर—विधायक आदेश चौहान ने किया भव्य रामलीला का शुभारंभ BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजा ‘राष्ट्र गौरव’ का भव्य मंच, विधायक आदेश चौहान समेत 31 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान BIG BREAKING:: जनसुनवाई में 88 शिकायतें, 45 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर सीडीओ ने दिए जल्द कार्रवाई के निर्देश
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:: जनसंवाद यात्रा में सियासी गर्माहट! अफजलगढ़ में हरीश रावत से प्रीतम सिंह की आत्मीय मुलाकात, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

BIG BREAKING:: जनसंवाद यात्रा में सियासी गर्माहट! अफजलगढ़ में हरीश रावत से प्रीतम सिंह की आत्मीय मुलाकात, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

(शहजाद अली हरिद्वार)अफजलगढ़। कांग्रेस नेता एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने जनसंवाद यात्रा के दौरान अफजलगढ़ स्थित द्वारकेश शुगर मिल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर बातचीत हुई।

द्वारकेश शुगर मिल परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रीतम सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं आत्मीय अभिनंदन के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रीतम सिंह ने कहा कि जनसंवाद यात्रा का उद्देश्य आमजन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, सुझावों और भावनाओं को समझना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह और उनके द्वारा दिया गया स्नेह हमेशा ऊर्जा प्रदान करता है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

वहीं, हरीश रावत से हुई मुलाकात को लेकर भी प्रीतम सिंह ने इसे आत्मीय एवं महत्वपूर्ण बताया। मुलाकात के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद और संगठन को लेकर चर्चा का माहौल रहा।

जनसंवाद यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मुलाकात और स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

ALSO READ  "सीएम धामी पहुंचे अरविंद पांडे के आवास, सियासी दूरियों की चर्चाओं पर लगा विराम; पांडे बोले— धामी मेरे छोटे भाई, भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 5 7
Users Today : 103
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 5 7
Users Today : 103
Users Yesterday : 1042