(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाकर राहगीरों और महिलाओं से अभद्रता करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की वैगनआर कार संख्या DL3CBC9887 में सवार कुछ युवक नशे की हालत में लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहे हैं और सड़क पर हुड़दंग करते हुए राहगीरों एवं महिलाओं से बहस और अभद्रता कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन को रोक लिया और उसमें सवार युवकों को थाने लाया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया। चिकित्सकीय जांच में शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई।
इसके बाद पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 सहित अन्य सुसंगत धाराओं में नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस ने वैगनआर कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया और नियमानुसार चालान की कार्रवाई की।
पुलिस कार्रवाई के दौरान युवकों ने अपने कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने भविष्य में शराब के नशे में वाहन नहीं चलाने और इस तरह की गलती दोबारा नहीं करने का आश्वासन भी दिया।
बहादराबाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि सड़क पर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।








































Users Today : 202
Users Yesterday : 1007






