न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!”

BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद हरिद्वार के राजकीय, अशासकीय एवं निजी माध्यमिक तथा प्राथमिक विद्यालयों के शीतकालीन समय में संशोधन किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 15 अक्टूबर 2026 से सभी विद्यालय सुबह 7:45 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक संचालित होंगे।

इससे पहले विद्यालयों का संचालन सुबह 8:45 बजे से दोपहर 3:10 बजे तक निर्धारित था। नए समय के अनुसार अब स्कूल एक घंटे पहले शुरू होंगे और छुट्टी भी एक घंटे पहले होगी।

जारी आदेश में बताया गया है कि हरिद्वार की भौगोलिक परिस्थितियों, मौसम की स्थिति, विभिन्न शिक्षक संगठनों के अनुरोध तथा जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों की समय-सारणी में बदलाव किया गया है।प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं उप शिक्षा अधिकारियों को संशोधित समय-सारणी का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिले के सभी राजकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को भी नए समय के अनुसार विद्यालय संचालन करने को कहा गया है।

नई समय-सारणी 15 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों, शिक्षक संगठनों और विद्यालयों को भेज दी गई है।

ALSO READ  "धामी का अल्टीमेटम: "ग्राउंड जीरो पर उतरें अफसर, आपदा में लापरवाही की अब बिल्कुल नहीं होगी माफी!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 7 3 0
Users Today : 687
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 7 3 0
Users Today : 687
Users Yesterday : 1033