न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » ज्ञापन » BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शिक्षक महासंघ हरिद्वार के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मौसम के बदलते मिजाज अत्यधिक गर्मी और छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने के संबंध में एक आधिकारिक ज्ञापन सौंपा।

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वर्तमान समय में मौसम के प्रतिकूल होने के कारण छोटे बच्चों को जनपद हरिद्वार की भौगोलिक परिस्थितियों में अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इससे बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मांग की है कि सभी विद्यालयों का समय 15 अक्टूबर तक ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार किया जाए। छोटे बच्चों की कक्षाओं के समय में विशेष छूट दी जाए।

जिलाधिकारी ने शिक्षक संगठनों की मांगों को अत्यंत संवेदनशीलता से सुना और छात्र हित को सर्वोपरि मानते हुए जल्द ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्कूल समय में परिवर्तन का उचित आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर उत्तरांचल स्टेट प्राईमरी टीचर्स एसोसिएशन हरिद्वार के जिला अध्यक्ष अश्वनी चौहान,राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार, महामंत्री विवेक सैनी, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों की जिलाध्यक्ष राजेश सैनी,महामंत्री जितेंद्र कुमार, मांगेराम मौर्य जिला संरक्षक,आलोक कुमार,सुशील चौधरी ब्लाक अध्यक्ष लक्सर उपस्थित रहे।

ALSO READ  "रुड़की से गूंजा कांग्रेस का हमला: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप, राज्यपाल से की राज्य चुनाव आयोग को तत्काल बर्खास्त करने की मांग"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033