(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 1 अक्टूबर 2026। विद्यालयी शिक्षा विभाग को 24 नए उप शिक्षा अधिकारी मिल गए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित इन अधिकारियों को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद प्रदेश के दूरस्थ विकासखंडों में प्रथम तैनाती दी गई है। विभाग का मानना है कि नए अधिकारियों की तैनाती से दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ विभागीय एवं प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।
राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से कुल 48 उप शिक्षा अधिकारियों का चयन किया गया है, जो वर्तमान में विभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणरत हैं। प्रथम चरण में इनमें से 24 अधिकारियों को विभिन्न जनपदों के दूरस्थ विकासखंडों में तैनाती दी गई है।
पौड़ी जनपद में बिनीता रावत को द्वारीखाल, राज कुमार सिंह डसीला को बीरोंखाल, भावना चाहल को जयहारीखाल, कुणाल सिंह को पाबौं, शुभम गुप्ता को खिर्सू, मनीष मोहन नेगी को यमकेश्वर, राजेश परमार को थलीसैण, दीपक लखेड़ा को एकेश्वर और उमेश चंद्र सुयाल को कल्जीखाल भेजा गया है।
नैनीताल में प्रवीण दिगारी को ओखलकांडा और परवीन अजहर को रामगढ़, जबकि अल्मोड़ा में राविन्स को सल्ट, अमित राणा को लमगड़ा और मनोज सिंह को भिकियासैंण की जिम्मेदारी दी गई है।
चमोली में अंशिका बिष्ट को नंदानगर और रूबी नेगी को नारायणबगड़, टिहरी में दिव्या जोशी को देवप्रयाग, आशुतोष राणा को जाखणीधार, आयुष बंधानी को प्रतापनगर और समीक्षा उनियाल को थौलधार में तैनाती मिली है।
पिथौरागढ़ में राहुल सिंह रैंसवाल को कनालीछीना, बलवंत नाथ को मूनाकोट और योगेंद्र कुमार शर्मा को मुनस्यारी तथा उत्तरकाशी में राजन सिंह ठाकुर को पुरोला विकासखंड की जिम्मेदारी दी गई है।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि शेष प्रशिक्षणरत उप शिक्षा अधिकारियों को भी जल्द तैनाती दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नई तैनाती से प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार के साथ विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी और इसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।








































Users Today : 910
Users Yesterday : 861






