(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत पनियाला चंदापुर में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को ग्राम पनियाला चंदापुर निवासी विशाल पुत्र प्रवीण कुमार ने कोतवाली गंगनहर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से गोली मारी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 376/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में टीमों ने घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाने के साथ संदिग्धों की तलाश शुरू की।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 1 अक्टूबर 2026 को मुकदमे से संबंधित आरोपी साहिब पुत्र दिलदारा निवासी पनियाला चंदापुर को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि 28 सितंबर को मेले में विशाल और उसके भाइयों के बीच हाथापाई हुई थी। इसमें उसके भाई को चोट लगी थी और विशाल ने उसके साथ भी गाली-गलौज की थी। आरोपी के अनुसार, उसी दिन शाम को विशाल की कार सामने आने पर सड़क किनारे चाऊमीन का ठेला होने के कारण कार धीमी हुई और उसने तमंचे से गोली चला दी।
पुलिस ने मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है। पुलिस का कहना है कि घटना में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
बरामदगी
01 अदद तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस
आरोपित का नाम पता
1. साहिब पुत्र दिलदारा निवासी पनियाला चन्दापुर कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार
पुलिस टीम
1- मनी भूषण श्रीवास्तव (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर)
2. व0उ0नि० धर्मेन्द्र राठी
3. उ0नि0 सन्तोष सेमवाल
4-हे0का0 अरविन्द कुमार
5-कानि0 नितिन
6-कानि० प्रभाकर
7-कानि0 संजय
8- कानि० देवेश
9-कानि० आशीष शर्मा (सीआईयू रूडकी)
10-कानि0 महिपाल (सीईयू रूडकी)








































Users Today : 794
Users Yesterday : 861






