न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: छठ पर्व पर स्वामी रामदेव की देशवासियों से बड़ी अपील, बोले– अपनी जड़ों की ओर लौटें, योग-आयुर्वेद और सनातन संस्कृति को बनाएं जीवन का आधार! BIG BREAKING:: आदि गौरव महोत्सव में दिखी जनजातीय संस्कृति और विरासत की भव्य झलक, सीएम धामी बोले– जनजातीय समाज का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता BIG BREAKING:: उत्तराखंड में उद्योगों और निर्यात को नई उड़ान, धामी बोले– निवेशकों के लिए सरकार बनेगी सारथी, प्रदेश में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: हैप्पी हत्याकांड में पुलिस का ‘शिकार’ पूरा, तमंचे संग इस्तकार गिरफ्तार—बाकी आरोपी अभी फरार!

BIG BREAKING:: हैप्पी हत्याकांड में पुलिस का ‘शिकार’ पूरा, तमंचे संग इस्तकार गिरफ्तार—बाकी आरोपी अभी फरार!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में हुए हैप्पी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और खूनालूदा शर्ट बरामद की है। इससे पहले एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।जानकारी के अनुसार 14 सितंबर 2026 को पतंजलि रोड स्थित देव धर्मकांटा, शान्तरशाह के पास 28 वर्षीय हैप्पी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई कपिल की तहरीर पर कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा संख्या 326/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्याकांड का आरोपी इस्तकार थाना फतेहपुर क्षेत्र में मौजूद है।

सूचना पर बहादराबाद पुलिस टीम ने सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र स्थित छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा, खोखा कारतूस और खूनालूदा शर्ट बरामद की।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मुदस्सिर और शादाब के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते हैप्पी की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार इस्तकार को वर्ष 2022 के एक मामले में हैप्पी पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक था। इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

ALSO READ  "मृतक को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार; बाकी फरार"

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 12 सितंबर को घटनास्थल की रेकी की और 14 सितंबर को हत्या की वारदात को अंजाम दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

नाम पता आरोपित

1. इस्तकार उर्फ इस्तयाक पुत्र वहीद, उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी

1. 01 तमंचा .315 बोर

2. 01 खोखा कारतूस .315 बोर

3. 01 खूनालूदा शर्ट

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार पुलिस दबिश दे रही है, एवं प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम

1. अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बहादराबाद

2. व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल

3. उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार

4. उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह

5. उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज

6. हे0का0 राजवर्धन

7. कानि

0 विकास थापा

8. कानि0 सतेन्द्र चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 9 9 3
Users Today : 118
Users Yesterday : 902
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 9 9 3
Users Today : 118
Users Yesterday : 902