न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: लक्सर नगर पालिका को मिला नया ‘प्रशासनिक पहिया’, प्रियंका ध्यानी ने संभाला ईओ का अतिरिक्त कार्यभार BIG BREAKING:: पनियाला में हिंदू रक्षा दल नेता पर फायरिंग से सनसनी, भीम आर्मी से जुड़े लोगों पर हमले का आरोप; कंधे को छूकर निकली गोली BIG BREAKING:: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में ABVP का ‘विजय उत्सव’! नवनिर्वाचित छात्रसंघ ने ली शपथ, मदन कौशिक ने दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: चमनलाल कॉलेज की शानदार उपलब्धि: 6 छात्रों ने UGC-NET में लहराया परचम, दो छात्राओं का कनाडा-इटली में पीएचडी के लिए चयन BIG BREAKING:: हरिद्वार में दिल की सेहत के लिए सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, मेट्रो अस्पताल की वॉकथॉन ने दिया ‘फिट हार्ट’ का जोरदार संदेश BIG BREAKING:: हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, सीखेंगे नई संस्कृति और नवाचार; CM धामी बोले- अच्छे अनुभवों से संवारें देवभूमि का भविष्य
Home » रेस्क्यू » BIG BREAKING:: कालिंदी खाल में SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में 4 और ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले

BIG BREAKING:: कालिंदी खाल में SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में 4 और ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तरकाशी, 29 सितंबर 2026। उत्तरकाशी जनपद के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान मंगलवार सुबह एक बार फिर तेज कर दिया गया। खराब और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच SDRF समेत अन्य रेस्क्यू एजेंसियां लगातार अभियान में जुटी हुई हैं। सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर SDRF की टीमें ट्रेकर्स की सुरक्षित निकासी के लिए मौके पर पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही हैं।रेस्क्यू अभियान के दौरान मंगलवार, 29 सितंबर को SDRF और अन्य बचाव एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने 4 और व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया। इन लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाए जाने के बाद कालिंदी खाल क्षेत्र से अब तक सुरक्षित निकाले गए लोगों की कुल संख्या 15 पहुंच गई है।रेस्क्यू टीमों के सामने क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। इसके बावजूद बचाव दल सावधानीपूर्वक आगे बढ़ते हुए फंसे हुए शेष ट्रेकर्स तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हैं।इसी क्रम में माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी के लिए SDRF के दो जवानों को भी रवाना किया गया है। रेकी टीम द्वारा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, संभावित सुरक्षित मार्ग और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए उपलब्ध रास्तों का आकलन किया जा रहा है। इस आकलन के आधार पर आगे की रेस्क्यू रणनीति को और प्रभावी बनाया जाएगा।

ALSO READ  "Roorkee:गंगा की तेज धारा में डूब रहे 14 वर्षीय कांवड़िये को 40वीं पीएसी ने बचाया, समय रहते किया सुरक्षित रेस्क्यू"

SDRF के जवान अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। अधिकारियों का फोकस फंसे हुए सभी ट्रेकर्स को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने पर है।प्रशासन और बचाव एजेंसियों की ओर से शेष ट्रेकर्स की सुरक्षित निकासी के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी रखा गया है। परिस्थितियों को देखते हुए बचाव दल पूरी सतर्कता के साथ अभियान को अंजाम दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 4 3 3 2
Users Today : 183
Users Yesterday : 1434
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 4 3 3 2
Users Today : 183
Users Yesterday : 1434