(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। तबादला आदेश के तहत अनुज सिंह को कनखल थाना तथा नितिन चौहान को बहादराबाद थाना में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं उपनिरीक्षक नवल किशोर को जगजीतपुर-चौली चौकी प्रभारी बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग के मुताबिक फेरबदल का उद्देश्य क्षेत्रवार पुलिसिंग को और सक्रिय बनाना तथा कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।








































Users Today : 130
Users Yesterday : 1106






