न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पुलिस महकमे में फेरबदल, अनुज सिंह को कनखल और नितिन चौहान को बहादराबाद में एसएसआई की जिम्मेदारी BIG BREAKING:: स्टेशन के बाहर नहीं लगेगा वाहनों का जाम, ऑटो-विक्रम-ई-रिक्शा पर प्रशासन का ‘ब्रेक’; होल्डिंग एरिया से चलेगी नई ट्रैफिक व्यवस्था BIG BREAKING:: रुड़की में गरमाया ‘वोट चोरी’ का मुद्दा, कांग्रेस का पैदल मार्च-प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका BIG BREAKING:: जिला योजना की धनराशि खर्च करने में नहीं चलेगी ढिलाई! डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री घोषणाओं और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार BIG BREAKING:: हरिद्वार में 30 सितंबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 18 से 40 साल के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका BIG BREAKING:: सफाई कर्मचारियों के हक और सुरक्षा पर सख्त हुआ आयोग, मकवाना बोले—सम्मान से समझौता नहीं, समयबद्ध हो समस्याओं का समाधान
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: सड़कों के गड्ढों पर कमिश्नर दीपक रावत का सख्त एक्शन, 15 अक्टूबर तक रामनगर की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

BIG BREAKING:: सड़कों के गड्ढों पर कमिश्नर दीपक रावत का सख्त एक्शन, 15 अक्टूबर तक रामनगर की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

(शहजाद अली हरिद्वार)रामनगर। कुमाऊँ मंडलायुक्त दीपक रावत ने सोमवार को रामनगर पहुंचकर रामनगर-हल्द्वानी नए पुल से शहीद भगत सिंह चौक होते हुए नगर पालिका क्षेत्र तक विभिन्न सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था तथा सड़क किनारे जल निकासी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए सड़कों को आगामी 15 अक्टूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत एवं सुधार कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए।

ALSO READ  "रेड अलर्ट का असर: हरिद्वार में 20 जुलाई की जन सुनवाई रद्द, डीएम मयूर दीक्षित ने जारी किए अहम निर्देश"

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क पर कहीं भी गड्ढे अथवा आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाली स्थिति नहीं रहनी चाहिए। संबंधित विभाग नियमित रूप से सड़कों का निरीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल मरम्मत एवं सुधार कार्य सुनिश्चित करें।मंडलायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात आमजन से सीधे जुड़ा विषय है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।इस दौरान गोपाल सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 2 8 5 0
Users Today : 135
Users Yesterday : 1106
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 2 8 5 0
Users Today : 135
Users Yesterday : 1106