(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 20 मई। उत्तराखण्ड भ्रमण पर आए 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।आयोग का यह तीन दिवसीय दौरा राज्य की वित्तीय स्थिति, संसाधनों की उपलब्धता और विकास संबंधी आवश्यकताओं के आकलन हेतु किया जा रहा है।
आयोग द्वारा राज्य की जरूरतों को समझने और भावी वित्तीय योजना को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न विभागों और अधिकारियों से संवाद किया जा रहा है।प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में राजभवन में एक भव्य राजकीय भोज का आयोजन किया गया,
जिसमें उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने राज्य के पारंपरिक लोक नृत्य एवं गीतों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में राज्य की प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
लोक कलाकारों ने राज्य के पारंपरिक लोक नृत्य एवं गीतों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं
यह आयोजन राज्य और केंद्र के बीच समन्वय एवं सहयोग को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।


























Users Today : 307
Users Yesterday : 866
