न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » आयोजन » राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया 16वें वित्त आयोग का स्वागत, सांस्कृतिक संध्या व राजकीय भोज का आयोजन

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया 16वें वित्त आयोग का स्वागत, सांस्कृतिक संध्या व राजकीय भोज का आयोजन

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 20 मई। उत्तराखण्ड भ्रमण पर आए 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।आयोग का यह तीन दिवसीय दौरा राज्य की वित्तीय स्थिति, संसाधनों की उपलब्धता और विकास संबंधी आवश्यकताओं के आकलन हेतु किया जा रहा है।

आयोग द्वारा राज्य की जरूरतों को समझने और भावी वित्तीय योजना को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न विभागों और अधिकारियों से संवाद किया जा रहा है।प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में राजभवन में एक भव्य राजकीय भोज का आयोजन किया गया,

जिसमें उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने राज्य के पारंपरिक लोक नृत्य एवं गीतों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में राज्य की प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

लोक कलाकारों ने राज्य के पारंपरिक लोक नृत्य एवं गीतों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं

यह आयोजन राज्य और केंद्र के बीच समन्वय एवं सहयोग को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

ALSO READ  BIG BREAKING:देवीधुरा में गूंजे मां वाराही के जयकारे, फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल; CM धामी बने अद्भुत परंपरा के साक्षी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 2 0
Users Today : 273
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 2 0
Users Today : 273
Users Yesterday : 930