न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » सुरक्षा » सड़क सुरक्षा रैली के माध्यम से दिया गया जीवन सुरक्षा का संदेश

सड़क सुरक्षा रैली के माध्यम से दिया गया जीवन सुरक्षा का संदेश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार एवं एआरटीओ कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन किया गया,

जिसका समापन रविवार को सिडकुल स्थित पैंटागन मॉल से निकाली गई हेलमेट रैली के साथ हुआ। इस रैली को जिला जज एवं प्राधिकरण अध्यक्ष प्रशांत जोशी तथा जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि लोग लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। हेलमेट रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि वाहन चलाते समय सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें, नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की जान की हिफाजत करें।

रैली में हेलमेट पहने बाइक सवारों ने पूरे हरिद्वार शहर में भ्रमण किया। रैली में विभिन्न विभागों, एनएचएआई तथा पुलिस के वाहन भी शामिल हुए। इसका समापन भगत सिंह चौक पर हुआ।

इस दौरान एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एएसपी जितेन्द्र चौधरी, एआरटीओ नेहा झा, निखिल शर्मा, के.सी. पलरिया, एसीएमओ डॉ. ए.के. सिंह, परिक्षित भण्डारी, भगवानपुर और रुड़की की इंटरसेप्टर टीम सहित कई अधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल रैली तक सीमित नहीं था, बल्कि जनजागरण द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक गंभीर प्रयास था। सभी नागरिकों से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाएं।

ALSO READ  BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 7 1
Users Today : 45
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 7 1
Users Today : 45
Users Yesterday : 1035