(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने बुधवार, 23 सितंबर को तीन पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इनमें दो अधिकारियों का तबादला अनुकंपा के आधार पर, जबकि एक अधिकारी का स्थानांतरण जनहित में किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार राकेश बिष्ट को उत्तराखंड हाईकोर्ट सुरक्षा, नैनीताल से स्थानांतरित कर एसटीएफ (कुमाऊं परिक्षेत्र) में तैनाती दी गई है। उनका स्थानांतरण अनुकंपा के आधार पर किया गया है।
वहीं मनीष शर्मा का स्थानांतरण जनपद बागेश्वर से सीबीसीआईडी खंड, हल्द्वानी किया गया है। उनका तबादला भी अनुकंपा के आधार पर हुआ है।
इसके अलावा स्वप्निल मयाल को जनपद देहरादून से सतर्कता मुख्यालय, देहरादून स्थानांतरित किया गया है। उनका स्थानांतरण जनहित में किया गया है।
डीजीपी कार्यालय के आदेश के मुताबिक तीनों अधिकारियों की नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू होगी। संबंधित अधिकारियों को बिना विलंब नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।








































Users Today : 82
Users Yesterday : 774






