(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त करने की प्रक्रिया के तहत नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
पार्टी की ओर से जारी संगठनात्मक फेरबदल में कई प्रमुख नेताओं को राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी, जबकि राम माधव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाए जाने की बात सामने आई है। वहीं हरीश द्विवेदी को कर्नाटक तथा श्रीकांत को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किए जाने की जानकारी है।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी की यह संगठनात्मक कवायद आगामी चुनावों को देखते हुए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
उत्तराखंड में भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पहले से संगठनात्मक स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है। नए प्रभारी की नियुक्ति के साथ राज्य संगठन की चुनावी रणनीति और गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।








































Users Today : 83
Users Yesterday : 774






