न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर हरिद्वार में सुरक्षा का कड़ा पहरा, SP निशा यादव ने पुलिस फोर्स को किया ब्रीफ, चप्पे-चप्पे पर रहेगी खाकी की नजर! BIG BREAKING:: दीपावली पर संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों संग बांटी खुशियों की मिठास, दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: रानीपुर विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज! ₹6.48 करोड़ से चमकेंगी 7 सड़कों की तस्वीर, 14.725 KM सड़कों को मिली शासन की मंजूरी BIG BREAKING:: दुनिया में चमक रहे उत्तराखण्डियों को देवभूमि का न्योता! 13 नवंबर को सजेगा प्रवासी सम्मेलन का भव्य मंच, CM धामी ने तैयारियों को लेकर कसी कमर BIG BREAKING:: त्योहारों में यात्रियों की जेब पर डाका डालने वालों की खैर नहीं! मनमाना किराया और ओवरलोडिंग पर परिवहन विभाग का चाबुक, 45 वाहन चालकों के चालान BIG BREAKING:: उत्तराखंड को विकास की बड़ी सौगात! अमित शाह और सीएम धामी ने खोला योजनाओं का पिटारा, ₹1475 करोड़ की 62 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: मानसून के बाद हरिद्वार की सफाई का महाअभियान तेज, भगत सिंह चौक पहुंचे नगर आयुक्त नंदन कुमार, झाड़ियां-गंदगी हटाने के दिए सख्त निर्देश

BIG BREAKING:: मानसून के बाद हरिद्वार की सफाई का महाअभियान तेज, भगत सिंह चौक पहुंचे नगर आयुक्त नंदन कुमार, झाड़ियां-गंदगी हटाने के दिए सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: नगर निगम हरिद्वार द्वारा मानसून सीजन समाप्त होने के बाद पूरे नगर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगर आयुक्त नंदन कुमार ( आईएएस) ने भगत सिंह चौक का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने भगत सिंह चौक और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद खरपतवार, झाड़ियों और अनावश्यक वनस्पतियों को हटाने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। सफाई कर्मचारियों द्वारा अभियान के तहत झाड़ियों की कटाई और सफाई कार्य भी कराया गया।

ALSO READ  "बहादराबाद के दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में पहुंचे विधायक आदेश चौहान, पार्क की बदहाल व्यवस्थाओं पर लिया संज्ञान, बोले— बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं!"

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि मानसून के दौरान कई स्थानों पर खरपतवार और गंदगी जमा हो जाती है। इसे देखते हुए नगर निगम पूरे नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चला रहा है, जिसके तहत प्रमुख चौराहों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और नालियों की व्यापक सफाई कराई जा रही है। साथ ही जहां नालों के स्लैब टूटे हुए हैं उन्हें भी बदलने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने संबंधित मुख्य सफाई निरीक्षक और सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि सफाई अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक क्षेत्र में नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

नगर निगम का कहना है कि यह विशेष स्वच्छता अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाने के लक्ष्य को गति मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 3 9 6
Users Today : 67
Users Yesterday : 277
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 3 9 6
Users Today : 67
Users Yesterday : 277