न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अत्याचार पीड़ितों को अब नहीं करना होगा इंतजार! CM धामी का बड़ा निर्देश—समय पर न्याय, सुरक्षा, सम्मान और राहत सुनिश्चित करने पर जोर BIG BREAKING:: हरिद्वार में CM धामी का धमाकेदार दौरा, पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम के भव्य उद्घाटन पर जुटेगा संतों और दिग्गजों का जमावड़ा BIG BREAKING:: सिडकुल पॉलिटेक्निक में गूंजी उद्यमिता की हुंकार, छात्र बनेंगे नौकरी तलाशने वाले नहीं—रोजगार देने वाले! BIG BREAKING:: मानसून के बाद हरिद्वार की सफाई का महाअभियान तेज, भगत सिंह चौक पहुंचे नगर आयुक्त नंदन कुमार, झाड़ियां-गंदगी हटाने के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: अब खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी कतार! लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति ने शुरू की ऑनलाइन उर्वरक बिक्री व्यवस्था BIG BREAKING:: कटारपुर में BJP की हुंकार! हर बूथ मजबूत करने की रणनीति, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने कसी कमर
Home » जायजा » BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! सड़कों से मेला भूमि तक युद्धस्तर पर काम, मेलाधिकारी सोनिका ने लिया जायजा

BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! सड़कों से मेला भूमि तक युद्धस्तर पर काम, मेलाधिकारी सोनिका ने लिया जायजा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 को लेकर हरिद्वार में तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। मौसम अनुकूल होते ही सड़कों के निर्माण, नवीनीकरण एवं सुधार कार्यों में तेजी लाई गई है। इसके साथ ही कुंभ शिविरों, अखाड़ों एवं पार्किंग के लिए निर्धारित मेला भूमि की ड्रेसिंग एवं लेवलिंग का कार्य भी तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है।

मेलाधिकारी सोनिका ने मंगलवार को रोड़ी बेलवाला, बैरागी कैंप, कनखल एवं सिंहद्वार क्षेत्र का भ्रमण कर कुंभ मेला तैयारियों के अंतर्गत संचालित सड़क निर्माण, नवीनीकरण एवं सुधार कार्यों तथा मेला भूमि की ड्रेसिंग एवं लेवलिंग कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने शंकराचार्य चौक से कनखल थाना होते हुए देशरक्षक तिराहे तक मार्ग के नवीनीकरण एवं सुधार कार्यों का जायजा लिया। कुंभ मेला-2027 के अंतर्गत इस मार्ग पर 393.06 लाख रुपये की लागत से सड़क का डामरीकरण एवं फुटपाथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बंगाली मोड़ से झंडा चौक, श्री यंत्र मंदिर एवं बूढ़ी माता मंदिर तक सड़क के नवीनीकरण एवं अन्य सुधार कार्यों के लिए शासन द्वारा 394.19 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

ALSO READ  "14 अगस्त को हरिद्वार में गूंजेगी विभाजन की दर्दनाक दास्तां, CM धामी करेंगे बलिदानियों को नमन"

मेलाधिकारी ने आईरिस सेतु से बैरागी कैंप, विश्व कल्याण आश्रम एवं मातृ सदन आश्रम होते हुए ज्वालापुर-लक्सर-पुरकाजी राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले 6.740 किलोमीटर लंबे मार्ग के नवीनीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस मार्ग पर 391.32 लाख रुपये की लागत से बीसी द्वारा नवीनीकरण कार्य कराया जा रहा है।

मेलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता न हो और प्रत्येक स्तर पर निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सड़कों को व्यवस्थित एवं अतिक्रमणमुक्त रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन मार्गों पर फुटपाथ का प्राविधान किया गया है, वहां पैदल यात्रियों के लिए सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने सड़कों के किनारे अव्यवस्थित रूप से रखे विद्युत पोल, निर्माण सामग्री एवं अन्य सामान को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए, ताकि मार्गों पर आवागमन सुचारु बना रहे।

मेलाधिकारी ने एडमिन रोड के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आईरिस पुल के समीप जंक्शन के सुधार के लिए पीआईयू के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बैरागी कैंप क्षेत्र में मेला भूमि पर चल रहे समतलीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

ALSO READ  BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित सेक्टर प्लान के अनुरूप कुंभ शिविरों, अखाड़ों, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए चिन्हित भूमि की समुचित ड्रेसिंग एवं लेवलिंग का कार्य समय से पूरा किया जाए। साथ ही, इन स्थलों तक सुगम आवागमन के लिए आवश्यकतानुसार उपयुक्त एवं सुविधाजनक अस्थायी आंतरिक मार्गों का निर्माण भी समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, पीआईयू प्रवीण कुश, अधिशासी अभियंता, लोनिवि योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 6 6 4 6
Users Today : 268
Users Yesterday : 1270
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 6 6 4 6
Users Today : 268
Users Yesterday : 1270