न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » सूचना » “आपदा प्रबंधन में मीडिया की भूमिका: सटीक सूचना से सुरक्षा, अफवाहों पर नियंत्रण”

“आपदा प्रबंधन में मीडिया की भूमिका: सटीक सूचना से सुरक्षा, अफवाहों पर नियंत्रण”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा मेला नियंत्रण भवन के सभागार में “आपदा प्रबंधन में मीडिया की भूमिका” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि आपदा के समय सही और सटीक जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक होता है। इस कार्य में मीडिया की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि आपदा से पहले, आपदा के दौरान और उसके बाद मीडिया जनता तक समयबद्ध और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने का माध्यम बनता है। समाचार पत्र, टेलीविजन, रेडियो, डिजिटल मीडिया आदि के माध्यम से आपदा की प्रकृति, बचाव कार्य, सुरक्षा निर्देश एवं आपातकालीन संपर्क सूचनाएं आम लोगों तक पहुंचती हैं।

मीडिया न केवल सूचना देने का कार्य करता है, बल्कि गलत और भ्रामक खबरों का खंडन करके अफवाहों पर भी नियंत्रण करता है।डीएम ने कहा कि आपदा प्रबंधन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से ही जनहित में प्रभावी कार्य हो सकता है।

कार्यशाला का उद्देश्य प्रशासन और मीडिया के बीच सहयोग को मजबूत करना और संभावित आपदाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने राज्य में लागू आपदा प्रबंधन अधिनियम, सलाहकार समिति एवं अन्य कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के विशेषज्ञों ने मीडिया की भूमिका, बचाव कार्यों में उसकी उपयोगिता तथा अफवाहों से बचाव जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में बड़ी संख्या में पत्रकार व छायाकार मौजूद रहे।

 

ALSO READ  ???? आवश्यक सूचना। उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती: 3 अगस्त को होगी लिखित परीक्षा, आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 1
Users Today : 264
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 1
Users Today : 264
Users Yesterday : 930