न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » मुलाकात » “ऑपरेशन सिंदूर को मदरसा पाठ्यक्रम में शामिल करने की पहल, मुफ़्ती शमून क़ासमी की रक्षा मंत्री से मुलाकात”

“ऑपरेशन सिंदूर को मदरसा पाठ्यक्रम में शामिल करने की पहल, मुफ़्ती शमून क़ासमी की रक्षा मंत्री से मुलाकात”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मुफ़्ती शमून क़ासमी ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और सूफी विचारधारा से जुड़े लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। मुलाकात के दौरान मुफ़्ती शमून क़ासमी ने रक्षा मंत्री को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई दी और भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक नेस्तनाबूद किया, जिससे विश्व स्तर पर भारत की सैन्य क्षमता और दृढ़ नीतियों की सराहना हुई है। इस कार्रवाई ने भारत की सुरक्षा नीति को और अधिक सशक्त रूप से प्रस्तुत किया है।

मुलाकात के दौरान मुफ़्ती क़ासमी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों और पाकिस्तान की बमबारी में मारे गए जम्मू-कश्मीर के आम नागरिकों के परिवारों को विशेष आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि इन परिवारों की देखभाल और सहायता राष्ट्रीय कर्तव्य है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के नए पाठ्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है, ताकि मदरसों में पढ़ने वाले छात्र भी देश की सुरक्षा और वीरता की इन घटनाओं से प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 9 9
Users Today : 75
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 9 9
Users Today : 75
Users Yesterday : 907