न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 2.67 लाख युवाओं की सोच में दिखा ‘नया उत्तराखण्ड’, अब 18 सितंबर को 140 युवा सीएम धामी के सामने रखेंगे अपना विजन BIG BREAKING:: भारत भ्रमण पर निकले देवप्रयाग के टॉपरों से मिले मुख्य सचिव, बोले—मेहनत को बनाएं सफलता की सीढ़ी, तकनीक के साथ बढ़ें आगे BIG BREAKING:: फीस के लिए छूटी दसवीं की परीक्षा, घर भी बिका… रुद्र प्रताप के लिए ‘सहारा’ बना देहरादून प्रशासन, बाल गृह में मिला आश्रय और फिर स्कूल में दाखिला BIG BREAKING:: 18 घंटे में खत्म हुआ इंतजार! हरिद्वार पुलिस ने 20 दिन की दूधमुंही बच्ची को सकुशल खोज निकाला, माता-पिता की आंखों में छलके खुशी के आंसू BIG BREAKING:: ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार की तिहरी सफलता, 3 शातिर चोर दबोचे—दो लैपटॉप और चोरी की बाइक बरामद! BIG BREAKING:: सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर हरिद्वार में गूंजा गंगा मैया का जयकारा, मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर दीर्घायु की कामना
Home » एक्शन » BIG BREAKING:: अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर डीएम का बड़ा एक्शन, मरीज-तीमारदारों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं; अतिक्रमण और गंदगी पर कसेगा शिकंजा

BIG BREAKING:: अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर डीएम का बड़ा एक्शन, मरीज-तीमारदारों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं; अतिक्रमण और गंदगी पर कसेगा शिकंजा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट रोशनाबाद अपने कार्यालय कक्ष में जिला चिकित्सालय / चैन राय जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार और मेला (उप जिला) चिकित्सालय की चिकित्सा प्रबंधन समितियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने अस्पतालों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ व्यवस्थाओं में लगातार सुधार के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही आवश्यक चिकित्सा उपकरण, औषधि, रसायन और सर्जिकल सामग्री की नियमानुसार उचित दरों पर खरीद की जाए।

उन्होंने मेला अस्पताल के भवन में रंग-रोगन, रेलिंग, जनरेटर, सीसी टीवी कैमरे, अग्निशमन उपकारणों के मरम्मत कार्यों, एवं सैनिटाइज, और साफ-सफाई के लिए आवश्यक उपकरणों आदि कार्य हेतु एस्टीमेट (मूल्यांकन) तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। जिलाधिकारी ने मेला अस्पताल के आसपास और अस्पताल वाली सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर एवं आसपास कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई किए जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए।

ALSO READ  “जौलीग्रांट एयरपोर्ट की सुरक्षा पर DM का मेगा एक्शन! कूड़ा निस्तारण से लेकर डंपिंग यार्ड शिफ्टिंग तक—सात दिन में बदल जाएगी तस्वीर”

प्रमुख अधीक्षक सचिव चिकित्सा प्रबंधन समिति जिला चिकित्सालय डॉ. राजेश गुप्ता ने चैन राय जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार एवं हर मिलाप जिला चिकित्सालय हरिद्वार एवं मेला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक शशिकांत ने वित्तीय वर्ष 2026- 27 के अंतर्गत बजट प्रस्ताव हेतु एजेंडा एवं उसका विवरण दिया गया।

बैठक में प्रतिनिधि लोकसभा सांसद हरिद्वार बृजेश कुमार गुप्ता, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, प्रतिनिधि विधायक हरिद्वार राजेश जोशी, प्रतिनिधि मेयर नगर निगम हरिद्वार सचिन प्रसाद (पार्षद), मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह, नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरी, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार, डॉ. नरेश चौधरी आदि उपस्थित थे।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 1 7 4 9
Users Today : 437
Users Yesterday : 797
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 1 7 4 9
Users Today : 437
Users Yesterday : 797