न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखण्ड कौथिग-2026 में सीएम धामी का बड़ा संदेश: लोक संस्कृति हमारी पहचान और आत्मा, विरासत के संरक्षण के साथ युवाओं-महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार! BIG BREAKING:: इंडिया गठबंधन की महारैली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना हुए चंद्रशेखर यादव BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में डीएम मयूर दीक्षित का एक्शन मोड, सड़कों पर उतरे अधिकारी! 15 दिन में सड़क मरम्मत और सर्विस लेन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम BIG BREAKING:: चोरी करने निकले थे शातिर बदमाश, पुलिस से पड़ा पाला तो भागने लगे! फर्जी नंबर प्लेट का खेल बिगड़ा, मुठभेड़ में दोनों को लगी गोली BIG BREAKING:: दीपावली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा छापा, दो बेकरी में मिलीं गंभीर खामियां, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-डेयरी दुकानों पर छापेमारी, 5 नमूने सील, दो निर्माण इकाइयों को थमाया नोटिस
Home » संदेश » BIG BREAKING:: राजीव शर्मा के नेतृत्व में शिवालिक नगर में सीएम धामी के जन्मदिन पर हवन-पूजन, वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

BIG BREAKING:: राजीव शर्मा के नेतृत्व में शिवालिक नगर में सीएम धामी के जन्मदिन पर हवन-पूजन, वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

(शहजाद अली हरिद्वार)शिवालिक नगर। मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में शिव मंदिर, सेक्टर-4 में हवन-पूजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। साथ ही, एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनने की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की तथा प्रदेश के विकास के लिए उनके निरंतर नेतृत्व की मंगलकामना की।

राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया है। हरा-भरा और स्वच्छ उत्तराखंड बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ALSO READ  "नशे से दूरी, साइबर अपराध से सतर्कता" का संदेश लेकर पतंजलि यूनिवर्सिटी पहुंची हरिद्वार पुलिस, एनसीसी कैंप में 500 कैडेट्स को दी महत्वपूर्ण जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों से भी कराया अवगत"


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री पंकज चौहान व अंशुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय मलिक, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा के देव विख्यात भाटी, सभासद अवधेश राय व लज्जाराम शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति गुप्ता, जिला मंत्री रितु ठाकुर, जिला महामंत्री महिला मोर्चा रेनू शर्मा, मुनीष पाल, मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, संचित डागर,शशि भूषण पांडे, श्वेता सिंह, अशोक उपाध्याय, प्रणय चौरसिया, निशा मालिक, रवि वर्मा, रामनिवास गुर्जर, भानु प्रताप, प्रदीप चंदेल, केसवी भट्ट, बागेश्वरी, सपना पंडित, गौतम पाल, राजकुमार भट्ट, जितेंद्र राय, संदीप चौधरी, रविकांत गुप्ता, सुनीता जैन, कार्तिक प्रजापति, देवांश कश्यप, पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 9 0 4
Users Today : 319
Users Yesterday : 745
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 9 0 4
Users Today : 319
Users Yesterday : 745