(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर महदूद में पशु के साथ क्रूरता किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही रानीपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और कुछ ही समय में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को सलेमपुर महदूद निवासी नवीन पुत्र विक्रम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पशु के साथ कथित तौर पर गंभीर क्रूरता किए जाने की सूचना दी। तहरीर के आधार पर रानीपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 320/2026 दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तत्काल टीम गठित कर क्षेत्र में दबिश और तलाश अभियान शुरू किया।
प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसी दिन मामले में शामिल संदिग्ध आरोपी राजू पुत्र सतीश, निवासी अत्मलपुर बौगला, थाना बहादराबाद, हरिद्वार, उम्र 38 वर्ष को जमालपुर नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धारा में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। रानीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी, अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल 176 गम्भीर तोमर और कांस्टेबल 1430 करम सिंह शामिल रहे।








































Users Today : 795
Users Yesterday : 1179






