(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को शासकीय आवास पर जिला सहकारी बैंक के चुनाव में विजयी हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अपनी जीत की जानकारी दी और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चुनाव में मिली विजय जनता और प्रतिनिधियों के विश्वास का प्रतीक है। इसके साथ ही पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और आर्थिक अवसरों का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपने अनुभव और ऊर्जा का उपयोग करते हुए बैंक की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने तथा आमजन के हित में कार्य करने का आह्वान किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक उत्तरकाशी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शारदा राणा, उपाध्यक्ष हरिमोहन सिंह चंद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र राणा, निदेशक जगमोहन राणा और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान मौजूद रहे।








































Users Today : 282
Users Yesterday : 886






