न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को चमकाने की मुहिम तेज, डीएम मयूर दीक्षित की अपील—जनता बने स्वच्छता अभियान की ताकत! BIG BREAKING:: हरिद्वार में मत्स्य पालन से रोजगार बढ़ाने पर जोर, सजावटी मछलियों के कारोबार को मिलेगा बढ़ावा BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में प्रशासन का बड़ा एक्शन, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान BIG BREAKING:: गैरसैंण सत्र में धामी सरकार का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास से लेकर पंचायतों तक खुलेगा अतिरिक्त धन का रास्ता BIG BREAKING:: लोक भवन की कार्यप्रणाली में आएगा बदलाव! राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सख्त, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में सजेगा सनातन संस्कृति का महाकुंभ! स्वामी रामदेव बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदू दर्शन का वैश्विक उद्घोष बनेगा प्राच्यविद्या सम्मेलन
Home » अभियान » BIG BREAKING:: पुरानी पेंशन के लिए हरिद्वार से हुंकार, 13 सितंबर को देहरादून कूच करेंगे हजारों कर्मचारी

BIG BREAKING:: पुरानी पेंशन के लिए हरिद्वार से हुंकार, 13 सितंबर को देहरादून कूच करेंगे हजारों कर्मचारी

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के आह्वान पर आगामी 13 सितंबर 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। महारैली को सफल बनाने के लिए जनपद हरिद्वार की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से संपर्क कर पुरानी पेंशन योजना की बहाली की आवश्यकता एवं कर्मचारियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। जागरूकता अभियान का नेतृत्व गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज बरछीवाल एवं जिलामंत्री दीपक चौहान के मार्गदर्शन में किया गया ।

इस अवसर पर गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने बताया कि पुरानी पेंशन हमारा हक है, कोई भीख नहीं। एनपीएस/यूपीएस के रूप में कर्मचारियों के बुढ़ापे को शेयर बाजार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 13 सितंबर को पूरा उत्तराखंड देहरादून में अपनी ताकत दिखाएगा। जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी जानकारी दी कि जनपद हरिद्वार से हजारों की संख्या में शिक्षक-कर्मचारी देहरादून कूच करेंगे। यह लड़ाई हमारे सम्मान और हमारे परिवार के सुरक्षित भविष्य की लड़ाई है। हर कर्मचारी को घर से निकलना होगा और परेड ग्राउंड पहुंचना होगा।

ALSO READ  "सिडकुल में किरायेदार सत्यापन में लापरवाही: 43 मकान मालिकों पर ₹4.30 लाख का जुर्माना"

जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में भी पदाधिकारियों द्वारा अभियान को व्यापक रूप दिया गया। रुड़की ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार एवं मंत्री राजीव शर्मा, नारसन ब्लॉक में गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष वीर सिंह पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति राम एवं मंत्री तीजवीर सैनी, खानपुर ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष बबलू अधाना एवं मंत्री सोमपाल, बहादराबाद ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष तारा सिंह एवं मंत्री चंद्रकांत, लक्सर ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह एवं मंत्री कुशलपाल तथा भगवानपुर क्षेत्र में बृजमोहन के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 6 1 6
Users Today : 47
Users Yesterday : 896
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 6 1 6
Users Today : 47
Users Yesterday : 896