न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को चमकाने की मुहिम तेज, डीएम मयूर दीक्षित की अपील—जनता बने स्वच्छता अभियान की ताकत! BIG BREAKING:: हरिद्वार में मत्स्य पालन से रोजगार बढ़ाने पर जोर, सजावटी मछलियों के कारोबार को मिलेगा बढ़ावा BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में प्रशासन का बड़ा एक्शन, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान BIG BREAKING:: गैरसैंण सत्र में धामी सरकार का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास से लेकर पंचायतों तक खुलेगा अतिरिक्त धन का रास्ता BIG BREAKING:: लोक भवन की कार्यप्रणाली में आएगा बदलाव! राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सख्त, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में सजेगा सनातन संस्कृति का महाकुंभ! स्वामी रामदेव बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदू दर्शन का वैश्विक उद्घोष बनेगा प्राच्यविद्या सम्मेलन
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500+ चैंबर की योजना पर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

BIG BREAKING:: देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500+ चैंबर की योजना पर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। देहरादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित प्रोफेशनल ऑफिस भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रस्तावित भवन के सर्वे प्लान, की-प्लान, क्षेत्रफल, साइट प्लान, पार्किंग, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में एमडीडीए की सीनियर आर्किटेक्ट दृष्टि जैन ने प्रस्तावित भवन की डिजाइन एवं निर्माण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि भवन निर्माण के लिए 8,881.28 वर्ग मीटर भूमि का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। प्रस्तावित भवन में ग्राउंड फ्लोर के अतिरिक्त सात मंजिलों का निर्माण किया जाएगा। भवन में अधिवक्ताओं के लिए 10×10 आकार के कुल 500 से अधिक चैंबर प्रस्तावित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि भवन के डिजाइन में अधिवक्ताओं एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश एवं निकासी के लिए समुचित व्यवस्था, वाहन पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को शामिल किया गया है। भवन के स्वरूप एवं उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तकनीकी पहलुओं का भी प्लान में समावेश किया गया है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना में फायर सेफ्टी प्लान, इमरजेंसी एग्जिट और लिफ्ट सिस्टम का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि भवन में अधिवक्ताओं के साथ ही आमजन का भी आवागमन रहेगा, इसलिए सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं और भवन निर्माण के फाइनल प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाए। बैठक में एमडीडीए के अधिशासी अभियंता एसएस रावत, सीनियर आर्किटेक्ट दृष्टि जैन, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुकरेती, सचिव अजय बिष्ट, सीनियर काउंसिल आरएस रावत, प्रेम चंद्र शर्मा, अनुराग गुप्ता एवं धर्मवीर नेगी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "UKPSC परीक्षा को लेकर हरिद्वार में सख्ती! 200 मीटर तक धारा-163 लागू, मोबाइल-धरना-जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 5 9 4
Users Today : 25
Users Yesterday : 896
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 5 9 4
Users Today : 25
Users Yesterday : 896