न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा उलटफेर! SSP का चाबुक चला, 9 दरोगाओं के तबादले—किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी? BIG BREAKING:: हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी के संघर्ष में मेरी वजह से कमजोरी नहीं आनी चाहिए BIG BREAKING:: पुरानी पेंशन के लिए हरिद्वार से हुंकार, 13 सितंबर को देहरादून कूच करेंगे हजारों कर्मचारी BIG BREAKING:: तकनीकी शिक्षा विभाग को मिली बड़ी सौगात, 9 कर्मशाला अधीक्षकों की नियुक्ति—मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र BIG BREAKING:: विकास कार्यों में देरी पर मंत्री कैड़ा का सख्त रुख, बोले—जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! BIG BREAKING:: देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500+ चैंबर की योजना पर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! अतिक्रमण से बिजली-पानी तक, विभागों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

BIG BREAKING:: पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! अतिक्रमण से बिजली-पानी तक, विभागों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला सैनिक परिषद की तृतीय त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में श्री गोविंद बल्लभ पंत सभागार, रोशनाबाद में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं, ब्लॉक प्रतिनिधियों तथा पूर्व सैनिक कल्याण समिति लालढांग के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याएं उठाईं।

ALSO READ  “जन-जन के द्वार पहुँची सख्त हुकूमत: प्राथमिक विद्यालय में जर्जर छत देख भड़कीं जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, शिक्षा व्यवस्था सुधार को दिए त्वरित कार्रवाई के कड़े निर्देश”

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डॉ. सरिता पंवार (सेवानिवृत्त) ने बैठक का संचालन करते हुए पिछली त्रैमासिक बैठक में उठाए गए बिंदुओं और उन पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी। बैठक में शहीद स्मारक के लिए भूमि चिन्हीकरण, लालढांग बाजार से अतिक्रमण हटाने, पूर्व सैनिक की पत्नी का नाम अभिलेखों में दर्ज कराने, अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, बिजली कटौती और घर-घर जलापूर्ति जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।  इसके अलावा चकरोड़ से अतिक्रमण हटाने तथा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए संबंधित थानों में बैठक आयोजित करने का मुद्दा भी उठाया गया। अध्यक्ष ने संबंधित विभागों और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व सैनिकों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया। 

ALSO READ  "146 शिकायतों पर डीएम आशीष चौहान सख्त: अब शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी पहचान, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई"

बैठक के अंत में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डॉ. सरिता पंवार ने सभी अतिथियों और उपस्थित पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हरिद्वार के सभी कार्मिक मौजूद रहे।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 6 3 7 3
Users Today : 590
Users Yesterday : 621
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 6 3 7 3
Users Today : 590
Users Yesterday : 621