न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: फूलों की वर्षा, नारों की गूंज और जनता का उमड़ा स्नेह! गैरसैंण विधानसभा सत्र के लिए रवाना CM धामी का गौचर से कर्णप्रयाग तक भव्य स्वागत BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना BIG BREAKING:: SSP नवनीत सिंह ने चिड़ियापुर सीमांत चौकी का किया लोकार्पण, यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा होगी मजबूत BIG BREAKING:: रुद्रप्रयाग को धामी की बड़ी सौगात: 156 करोड़ का पुल-सुरंग मार्ग तैयार, चारधाम यात्रा होगी आसान; संगम लाइब्रेरी को CM ने दीं 150 पुस्तकें BIG BREAKING:: हल्द्वानी में सीएम धामी का जनता दरबार, जनसमस्याओं पर सख्त रुख—अधिकारियों को दो टूक, प्राथमिकता से करें त्वरित समाधान! BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी सख्ती, 35 चालान और 3 बसें सीज—यात्री सुरक्षा पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: शिवालिकनगर पालिका बोर्ड बैठक में 370 विकास प्रस्ताव पास, त्योहारों से पहले सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

BIG BREAKING:: शिवालिकनगर पालिका बोर्ड बैठक में 370 विकास प्रस्ताव पास, त्योहारों से पहले सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)शिवालिकनगर। नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर की बोर्ड बैठक 10 सितंबर 2026 को आयोजित हुई। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनहितकारी कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों के 370 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावों के माध्यम से नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

ALSO READ  BIG BREAKING:: कुंभ से पहले बदलेगा हरिद्वार का रंग-रूप! भीमगोड़ा कुंड से रोड़ी बेलवाला तक विकास कार्यों को रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका ने दिए सख्त निर्देश

बैठक में वार्ड संख्या 12 स्थित नेहरू कॉलोनी का नाम बदलकर “गोविंदधाम” किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया। स्थानीय लोगों की मांग और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया।इसके अलावा किन्नर समाज के मांगलिक कार्यों से संबंधित शुल्क के निर्धारण, सीमा शुल्क तथा बड़े वाणिज्यिक वाहनों पर शुल्क लगाए जाने से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किए गए। स्कूल बसों के पास और निर्धारित रूट को लेकर भी आवश्यक व्यवस्था एवं मार्ग निर्धारण का निर्णय लिया गया।

ALSO READ  लक्सर में युवाओं की खुलेआम फायरिंग का वीडियो वायरल, अवैध हथियारों के बढ़ते चलन से दहशत, पुलिस ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

नगर के विभिन्न स्थानों पर मदर डेयरी की दुकानें खोले जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इससे नगरवासियों को दूध और दुग्ध उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। वहीं सफाई एवं विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक सफाई सामग्री और विद्युत सामग्री की खरीद को भी स्वीकृति दी गई।
आगामी त्योहारों को देखते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

ALSO READ  "बागेश्वर में बड़ा एक्शन! डीएम आकांक्षा कोंडे ने धार्मिक व पर्यटन स्थलों की सुरक्षा को बनाया अभेद्य, भीड़ प्रबंधन से लेकर CCTV निगरानी तक फुल-प्रूफ सिस्टम लागू करने के दिए सख्त निर्देश"

प्रमुख स्थलों और मंदिर परिसरों में विशेष सफाई कराने के साथ ही खराब स्ट्रीट लाइटों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत तथा जरूरत वाले स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइट लगाने को कहा गया।
डेंगू और अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में एंटी-लार्वा दवा के छिड़काव और फॉगिंग अभियान तेज करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, सभासदगण, अधिशासी अधिकारी तारीख खान, अवर अभियंता शाहरुख, पर्यावरण पर्यवेक्षक रजत मित्तल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 6 8 7
Users Today : 14
Users Yesterday : 497
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 6 8 7
Users Today : 14
Users Yesterday : 497