न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: SSP नवनीत सिंह ने चिड़ियापुर सीमांत चौकी का किया लोकार्पण, यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा होगी मजबूत BIG BREAKING:: रुद्रप्रयाग को धामी की बड़ी सौगात: 156 करोड़ का पुल-सुरंग मार्ग तैयार, चारधाम यात्रा होगी आसान; संगम लाइब्रेरी को CM ने दीं 150 पुस्तकें BIG BREAKING:: हल्द्वानी में सीएम धामी का जनता दरबार, जनसमस्याओं पर सख्त रुख—अधिकारियों को दो टूक, प्राथमिकता से करें त्वरित समाधान! BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी सख्ती, 35 चालान और 3 बसें सीज—यात्री सुरक्षा पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन BIG BREAKING:: बुजुर्ग महिला से अनाथ मेधावी बच्चे तक की जरूरतों को मिला सम्मान, टिहरी की GPDP को सिल्वर SKOCH अवॉर्ड, डॉ. मोहम्मद मुस्तफा खान की पहल बनी मिसाल BIG BREAKING:: लेखक गांव में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने साहित्यकारों को किया प्रोत्साहित
Home » उर्स » BIG BREAKING:: लखनऊ में दादा मियां के 119वें उर्स की शानदार शुरुआत, देशभर से उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब; सियासी हस्तियों ने भी पेश की अकीदत

BIG BREAKING:: लखनऊ में दादा मियां के 119वें उर्स की शानदार शुरुआत, देशभर से उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब; सियासी हस्तियों ने भी पेश की अकीदत

(शहजाद अली हरिद्वार)लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित दरगाह ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह उर्फ दादा मियां में 119वें सालाना उर्स की शुरुआत हो गई है। पांच दिवसीय उर्स 4 सितंबर से शुरू होकर 8 सितंबर तक चलेगा। उर्स को लेकर दरगाह परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देशभर से बड़ी संख्या में अकीदतमंद यहां पहुंचकर दादा मियां की दरगाह पर अपनी अकीदत पेश करेंगे।उर्स के दौरान दरगाह शेखुल आलम रुदौली शरीफ के सज्जादानशीन जनाब नैयर मियां साहब किबला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा पूर्व विधायक एवं यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय ने शिरकत कर अपनी अकीदत का इजहार किया।

दरगाह के सज्जादानशीन सबाहत हसन शाह के मुताबिक, दादा मियां ने हमेशा कौमी एकता, भाईचारे और इंसानियत की सेवा का संदेश दिया। दरगाह पर पूरे साल लंगर चलता है, जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं। यही वजह है कि दादा मियां की दरगाह पर हर वर्ष देश के अलग-अलग हिस्सों से अकीदतमंद पहुंचते हैं।उर्स में उत्तर प्रदेश के अलावा कोलकाता, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों से जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है। पांच दिनों के दौरान कुरानख्वानी, मिलाद शरीफ, मुशायरा, ऑल इंडिया सेमिनार, महफिले समा, चादरपोशी और कव्वाली समेत कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी दरगाह पर सरकारी चादर पेश की जाएगी। उर्स के दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी दरगाह पहुंचेंगी।इस मौके पर देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 5 6 5
Users Today : 389
Users Yesterday : 693
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 5 6 5
Users Today : 389
Users Yesterday : 693