न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार में जिला योजना समिति चुनाव की तैयारी तेज, 8 सितंबर से मतदाता सूची की प्रक्रिया शुरू—15 को जारी होगी अंतिम सूची BIG BREAKING: लक्सर में गौकशी पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार—औजारों संग गौवंशीय अवशेष बरामद BIG BREAKING: देहरादून में ज्वैलरी एग्जीबिशन में CM धामी का खास अंदाज, बोले—उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान BIG BREAKING: लक्सर में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह, 500 से अधिक गुरुजनों को किया गया सम्मानित; त्रिवेंद्र रावत ने कहा—शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING: लक्सर में गौकशी पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार—औजारों संग गौवंशीय अवशेष बरामद

BIG BREAKING: लक्सर में गौकशी पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार—औजारों संग गौवंशीय अवशेष बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार) Lakser। कोतवाली लक्सर पुलिस ने गौकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौकशी में प्रयुक्त उपकरणों के साथ गौवंशीय पशु का सिर और खाल के टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी सघन चेकिंग, सुरागरसी और लगातार दबिश के बाद कुछ ही घंटों में की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों, गौ-तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीमों को सक्रिय कर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी।

ALSO READ  "वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज"

पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को चौकी रायसी क्षेत्र के ग्राम कंकरखाता के पास गौकशी किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां गौवंशीय पशु का सिर और खाल के टुकड़े बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने क्षेत्र में सघन चेकिंग और दबिश अभियान चलाया। प्रभावी सुरागरसी-पतारसी के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में जाहिद पुत्र सद्दीक, जुल्फकार उर्फ सुल्फा पुत्र सराजू और समीर उर्फ गुड्डू पुत्र जुल्फकार को गिरफ्तार कर लिया।

ALSO READ  हरिद्वार में सिडकुल पुलिस की धमाकेदार कार्रवाई: खंडहर में हार-जीत की बाजी लगाते 7 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, 59 हजार रुपए कैश व ताश की गड्डी बरामद, SSP के निर्देश पर रातभर हुई चेकिंग से मची सनसनी

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने 19 अगस्त 2026 को ग्राम कंकरखाता क्षेत्र में हुई एक अन्य गौकशी की घटना में भी संलिप्त होना स्वीकार किया है। मामले में कोतवाली लक्सर में उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत दो अभियोग दर्ज किए गए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में व0उ0नि0 नितिन चौहान, उ0नि0 राजीव उनियाल, हे0का0 अरविन्द रावत, का0 सुरेश चौहान और का0 अनूप पोखरियाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 7 3 8
Users Today : 352
Users Yesterday : 842
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 7 3 8
Users Today : 352
Users Yesterday : 842