(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वरानंद जी महाराज से भेंट की। इस दौरान उन्होंने शंकराचार्य जी का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने संतों के साथ आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और कहा कि संतों का सान्निध्य सदैव मनुष्य को आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक सोच और उचित मार्गदर्शन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त करना अपने आप में सौभाग्य की बात है।
भेंट के दौरान आश्रम का आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण रहा। पूर्व मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य जी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर आश्रम से जुड़े संत एवं श्रद्धालु भी मौजूद रहे।








































Users Today : 594
Users Yesterday : 1097






