न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले; SSP ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश BIG BREAKING: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, निर्माणाधीन पुलों पर अधिकारियों की पैनी नजर—गुणवत्ता से समझौता नहीं! BIG BREAKING: नदियों में कूड़ा फेंका तो सीधे FIR! डीएम आशीष चौहान ने कसा शिकंजा, अनधिकृत डंपिंग साइट पर भी होगी सख्त कार्रवाई BIG BREAKING: देहरादून में आवारा पशुओं पर डीएम का बड़ा एक्शन, अब हर श्वान-गोवंश का बनेगा पूरा रिकॉर्ड! BIG BREAKING: हरिद्वार में विकास की नई तस्वीर तैयार! ‘विकसित भारत-जी राम जी’ से जुड़ेंगी योजनाएं, CDO ने दिए बड़े निर्देश BIG BREAKING: 40वीं वाहिनी PAC में जन्माष्टमी का धमाल, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजा मंच, विक्की चौहान के गीतों पर झूम उठा हरिद्वार
Home » निर्देश » BIG BREAKING: हरिद्वार में विकास की नई तस्वीर तैयार! ‘विकसित भारत-जी राम जी’ से जुड़ेंगी योजनाएं, CDO ने दिए बड़े निर्देश

BIG BREAKING: हरिद्वार में विकास की नई तस्वीर तैयार! ‘विकसित भारत-जी राम जी’ से जुड़ेंगी योजनाएं, CDO ने दिए बड़े निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। विकास भवन सभागार, रोशनाबाद में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत-जी राम जी के साथ केन्द्राभिसरण/युगपतिकरण किए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला विकास अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित कृषि, भेषज, जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान, उद्यान, रेशम, मत्स्य, पंचायतीराज, स्वजल, बाल विकास, डेयरी, सिंचाई, लघु सिंचाई एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "कुंभ-2027 की तैयारियों में प्रशासन फुल एक्शन मोड में! मेलाधिकारी सोनिका ने मेला क्षेत्र के निर्माण कार्यों का लिया सघन जायज़ा, पेयजल से लेकर घाट-सफाई तक व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश"

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विकसित भारत-जी राम जी के अंतर्गत जल सुरक्षा एवं संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन एवं प्रतिकूल मौसम से निपटने से संबंधित कार्यों को शामिल किया गया है। इन चारों क्षेत्रों के माध्यम से विकास, सशक्तिकरण, कन्वर्जेंस और स्थायी आजीविका को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि उनकी योजनाओं के अधिक से अधिक कार्यों को विकसित भारत-जी राम जी योजना के साथ केन्द्राभिसरण/युगपतिकरण के माध्यम से संचालित किया जाए।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: मेडिकल स्टोरों पर बढ़ी सख्ती, बिना पर्चे दवा देने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई"

उन्होंने प्रत्येक गांव में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। वहीं आजीविका संवर्धन के लिए भेषज विभाग एवं जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान को चंदन व आंवला पौधरोपण, उद्यान विभाग को ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी व मशरूम उत्पादन, रेशम विभाग को शहतूत वृक्षारोपण तथा मत्स्य विभाग को मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।

ALSO READ  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्त – सहकारिता समितियों में सक्रिय सदस्यता, ऋण वसूली और किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा प्राथमिकता

बैठक में विकासखण्डों को Self Sustainable Village Model अपनाकर ऐसे गांव विकसित करने के निर्देश दिए गए, जो अपने स्तर पर आय के स्थायी स्रोत तैयार कर सकें। इसके तहत जल संचय, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कूड़ा एवं अपशिष्ट प्रबंधन, जल निकासी, सिंचाई सुविधाएं तथा आजीविका के लिए नर्सरी निर्माण जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 4 9 3
Users Today : 1046
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 4 9 3
Users Today : 1046
Users Yesterday : 930